जोधपुर।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों की ओसियां, बिलाड़ा, तिंवरी, पीपाड़, बावड़ी व डांगियावास की बैठकें हुई।इसके बाद पाली लोकसभा क्षेत्र के विधायकों के यहां सांकेतिक धरना व ज्ञापन कार्यक्रम था। पूर्व सूचना के बावजूद भोपालगढ़ विधायक के अलावा कोई भी जनप्रतिनिधि आवास पर उपस्थित नहीं थे। क्षेत्र के किसान दोपहर को ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा के आवास पर पहुंचे, जहां एक घंटे का सांकेतिक धरना देकर विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।शाम 4 बजे किसान भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग के घर पहुंचे, जहां सांकेतिक धरने के बाद विधायक पुखराज गर्ग ने आरएलपी की ओर से किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने का आश्वासन दिया। बरसात शुरू हो जाने के कारण बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल के आवास पर सांकेतिक धरना नहीं दिया गया।विधायको के आवास पर धरने के बाद पाली सांसद पीपी चौधरी के आवास पर सांकेतिक धरना देकर निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा।
---
जिले में किसान 5 अगस्त से सभी तहसील मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरने शुरू करेंगे। वहीं जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधी होटलों में कैद है, किसानों ने लंबे समय तक विधायकों का इंतजार किया, लेकिन विधायक नहीं मिले।
तुलछाराम सिंवर, प्रान्त प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ जोधपुर प्रान्त
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fjrOdw
0 comments:
Post a Comment