अविनाश केवलिया. जोधपुर.
प्रदेश में विद्युत वितरण सिस्टम तीन डिस्कॉम में बंटा है। इसमें सबसे ज्यादा विस्तार वाला डिस्कॉम क्षेत्र जोधपुर का है। लेकिन इसके बावजूद जोधपुर को मानवीय संसाधन उनके क्षेत्र के हिसाब से नहीं दिए गए हैं। करीब दोगुने क्षेत्र व इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए पद भी समुचित नहीं हैं, जो पद हैं उसमें भी रिक्त चल रहे हैं।
एक नजर में इंफ्रास्ट्रक्चर
क्षेत्रफल
- जयपुर डिस्कॉम - 72474 वर्ग किमी
- अजमेर डिस्कॉम - 87256 वर्ग किमी
- जोधपुर डिस्कॉम - 182509 वर्ग किमी
11 केवी लाइन का जाल
जयपुर डिस्कॉम - 161007 किमी
अजमेर डिस्कॉम - 142407 किमी
जोधपुर डिस्कॉम - 237292 किमी
11 केवी फीडर संख्या
जयपुर डिस्कॉम - 8595
अजमेर डिस्कॉम - 8535
जोधपुर डिस्कॉम - 10650
---------
(सभी आंकड़े दिसम्बर 2019 तक के रिकॉर्ड के अनुसार )
इंफ्रास्ट्रक्चर के मुकाबले संसाधन कम
तीनों डिस्कॉम के क्षेत्रफल में 53 प्रतिशत से ज्यादा अकेले जोधपुर डिस्कॉम के पास है। 33/11 केवी विद्युत उप चौकियां 2236 हैं जो कि दोनों डिस्कॉम से ज्यादा है। जोधपुर डिस्कॉम में कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या 18314 है। जबकि अजमेर में 19570 और जयपुर में 23190 है।
---------
इस प्रकार है मानवीय संसाधन
कनिष्ठ अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक के अधिकारियों की संख्या अन्य डिस्कॉम के मुकाबले काफी कम है। जबकि सबसे लम्बा क्षेत्र है और मॉनिटरिंग भी ज्यादा होती है।
तकनीकी कर्मचारी की स्थिति
जयपुर डिस्कॉम - 18242
अजमेर डिस्कॉम - 15829
जोधपुर डिस्कॉम - 14987
गैर तकनीकी कर्मचारियों की स्थिति
जयपुर - 4948
अजमेर - 3741
जोधपुर - 3327
--------
बेजोड़ ने सीएम तक पहुंचाई
बिजली इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ जोधपुर डिस्कॉम की ओर से इस पूरे मामले को हाल ही में मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया है। अध्यक्ष मांगीलाल बेंदा ने ने बताया कि सिस्टम का विस्तार तो होता रहता है लेकिन मानवीय संसाधनों की यह खाई पाटी जाए तो जोधपुर डिस्कॉम भी बेहतर सेवा दे सकता है।
इनका कहना है...
यह बात सही है कि हमारा क्षेत्र अन्य डिस्कॉम की तुलना में बड़ा है। हालांकि उपभोक्ता तो करीब-करीब बराबर है। स्वीकृत पदों का रिव्यू करने का काम शुरू किया है। सरकार को जल्द प्रस्ताव भेजेंगे।
- अविनाश सिंघवी, प्रबंध निदेशक, जोधपुर डिस्कॉम।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33gnol9
0 comments:
Post a Comment