INDUSTRY---प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए ग्राहकों से लगातार संपर्क बनाए रखना जरुरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए) की ओर से शनिवार को वेबीनार के माध्यम से उद्यमियों को बिजनेस में वृद्धि करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस कोच संजय वाधवा ने उद्यमियों से वर्तमान समय में डिजीटल मार्केट को बढावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विश्वव्यापी प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए ग्राहकों से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए और उन्हें उद्योग व उनके द्वारा उत्पादित उत्पाद से दीर्घकालीन समय तक जोड़े रखने हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए आगामी 18 महिने का समय कठिन रहने की संभावना है जिसका आंकलन करते हुए उद्यमियों को अपनी उत्पादकता पर ध्यान देना चाहिए। एमआइए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि वेबीनार में जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट, स्टेनलेस स्टील, ग्वारगम, टेक्सटाइल्स सहित अन्य श्रेणी के उद्यमियों ने भाग लिया। वेबीनार में एमआइए के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार सहित कमल मेहता, ज्ञानीराम मालू, मुकेश खत्री, नरेश बोथरा, नरेन्द्र शर्मा, गोविंद अग्रवाल, पंकज राठी, जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी जीके गर्ग, जेआईए के एनके जैन सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Lm1w5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment