कोरोना ने रोका रोडवेजकर्मियों का वेतन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना के असर के चलते जोधपुर डिपो अपनी क्षमता की आधी बसें भी रूट पर संचालित नहीं कर पा रहा। ऐसे में आय कम मिल रही है। जिसका असर डिपो के कर्मचारियों के वेतन पर पड़ रहा है। आलम यह है कि जुलाई माह बीत हुए 17 दिन हो गए है लेकिन अभी तक जोधपुर डिपो के 330 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। जिसके चलते कई चालक-परिचालकों को घर खर्च चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो किसी को होम लोन की किश्त भरनी है लेकिन वेतन समय पर नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
120 बसें, लेकिन रूट पर दौड़ रही 40 बसें
जोधपुर डिपो में 120 बसें है लेकिन कोरोना के चलते यात्री भार कम मिलने के कारण वर्तमान में रूट पर 40 बसें ही संचालित हो रही है। जिसके कारण डिपो को आय कम प्राप्त हो रही है तो यात्रियों को भी कई रूटों पर रोडवेज बसें कम मिल रही है। जिसके चलते उन्हें प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ रहा है।

करना पड़ रहा आर्थिक परेशानी का सामना
किराणा, दूधवाला, सब्जीवाला आदि का माह पूरा होते ही हिसाब करना पड़ता है लेकिन हमें जुलाई माह का वेतन अभी तक नहीं मिला ऐसे में परेशान है।
- घनश्यामसिंह चांपावत, प्रदेश मंत्री, संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन (भारतीय मजदूर संघ)

घर खर्च चलाने में आ रही दिक्कत
जुलाई माह का वेतन अभी तक नहीं मिला। ऐसे में घर का आर्थिक चक्कर बिगड़ रहा है। किराणे वाले, दूध वाले आदि का हिसाब करना है। वेतन समय पर नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- चूनाराम, परिचालक, जोधपुर डिपो

आधी बसें भी नहीं चल रही रूट पर
कोरोना के कारण जोधपुर डिपो की आधी बसें भी रूट पर संचालित नहीं हो रही। ऐसे में डिपो को आय कम मिल रही है। जिसके चलते जुलाई माह का वेतन अभी तक नहीं मिल सका। इसको लेकर मुख्यालय से बात की है जल्द ही कार्मिकों को वेतन मिलेगा।
- बीआर बेड़ा, मुख्य प्रबंधक, जोधपुर डिपो



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/320sCPK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment