जेएनवीयू में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश अब 29 अगस्त तक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में आवेदन तिथि बढ़ाकर 29 अगस्त कर दी है। बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राएं विवि की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डोट जेएनवीयू डोट ईडीयू डोट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो गई थी।
छात्र छात्राओं को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी संबंधित संकायों में जमा नहीं करवानी है। अस्थाई प्रवेश वरियता सूची जारी होने के बाद सूची में नाम आने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन की पत्र की हार्डकॉपी, शुल्क रसीद सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ संकाय आएंगे। वरियता सूची में नाम आने के बाद 5 दिन के भीतर प्रवेश शुल्क व हार्डकॉपी जमा करवानी होगी। बीए और बीएससी के विद्यार्थियों को सभी विषयों के विकल्प भरने अनिवार्य किए हैं। इसमें प्रवेश वरियतानुसार दिया जाएगा।

उधर राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो रही है। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32ai40m
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment