अबकी रूणीचा नी ह जाणों ....बाबा ने घरें ही बुलाणों ...कोरोना ने ठिकाणे लगाणों

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

नंदकिशोर सारस्वत

जोधपुर. जन-जन के आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव का अवतरण दिवस भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (बीज) गुरुवार को मनाया जाएगा। बाबा के प्राकट्य दिवस पर प्रदेश के कोने-कोने व पड़ौसी राज्य मध्यप्रदेश, गुजरात से सैकड़ों किमी पैदल सफर तय कर रामदेवरा धाम पहुंचने के लिए जातरुओं के जोधपुर पहुंचने का क्रम पिछले एक पखवाड़े से लगातार जारी है। मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ मंदिर के बाहर रोजाना बड़ी संख्या में जातरुओं के पहुंचने के कारण जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया गया है। पाल लिंक रोड से मसूरिया मंदिर रोड व बाबू राजेन्द्र मार्ग पर बेरिकेडिंग लगाने के बाद दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद किया जा चुका है। लेकिन जातरुओं की आस्था थमने का नाम नहीं ले रही है। दूसरे राज्यों से सैकड़ों किमी सफर तय कर जोधपुर पहुंचने वाले जातरुओं में शामिल बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों में बाबा रामदेव के प्रति आस्था वैश्विक महामारी पर भारी नजर आती है।

हर साल 20 पैदल संघ में जाते है 2 लाख जोधपुरवासी, इस बार एक भी नहीं

सामाजिक समरसता के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव के धाम रामदेवरा में शीश नवाने के लिए हर साल जोधपुर से माली, घांची, जीनगर, मेघवाल, वाल्मीकि, सोजतीगेट सर्व समाज संघ, लाल सागर संघ, सिंधी कलाल समाज नागोरी गेट, घांची समाज, सरदारपुरा सेवा संघ, सांसी समाज, लखारा समाज, भील समाज, बसेटा समाज आदि समाजों के पैदल संघ में करीब 2 लाख जोधपुरवासी जाते है लेकिन इस बार सभी पैदल संघ ने वैश्विक महामारी कोरोना के कारण रामदेवरा पैदल संघ स्थगित कर बाबा रामदेव का प्राकट्य उत्सव घरों में ही मनाने और कोरोना की समाप्ति के लिए बाबा से प्रार्थना करने का निर्णय लिया है। बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष करण सिह राठौड़ ने बताया की जोधपुर से रामदेवरा के लिए जोधपुर से करीब 20 पैदल संघ भाद्रपद अमावस्या अथवा प्रतिपदा को मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन कर दशमी को रामदेवरा पहुंचते हैं लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण सभी पैदल संघों ने यात्रा स्थगित कर दी है। राठौड़ ने बताया की दूसरे राज्यों से रोजाना करीब तीन हजार से अधिक जातरू जोधपुर पहुंच रहे है लेकिन जिला प्रशासन की ओर से जातरुओं के लिए न तो कोई गाइडलाइन जारी हुई और ना ही कोरोना अथवा मेडिकल जांच की कोई व्यवस्था की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/325YmCT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment