बॉर्डर पर ऑपरेशन अलर्ट का जायजा लेने पहुंचे बीएसएफ आइजी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भारत-पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से ऑपरेशन अलर्ट शुरू किया गया। इसके अंतर्गत जवानों को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अलर्ट का जायजा लेने के लिए बीएसएफ के महानिरीक्षक अमित लोढा ने स्वयं जैसलमेर बॉर्डर का निरीक्षण किया। चार दिनों के दौरे के दौरान लोढ़ा ने विभिन्न गतिविधियों को जायजा लेने के साथ जवानों को दुश्मनों के साथ कोरोना से भी अलर्ट रहने की सलाह दी।

बॉर्डर पर बीएसएफ की 46वीं बटालियन की ओर से आईजी लोढा का अभिनंदन किया गया। लोढा ने अंर्तराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने भारत-पाक सीमा पर कई सीमा चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। साथ ही आपरेशन अलर्ट की समीक्षा की। लोढा ने तनोट माता मंदिर परिसर में स्थित विजय स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान किशनगढ गांव में बीएसएफ की ओर से आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। गांव में एक ‘स्किल डवलपमेन्ट सेन्टर‘ का उदघाटन किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FxDLzT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment