बादलों ने किया निराश, फलोदी 39 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बादलों का मौसम बना रहा जिसके कारण दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलकान किए रखा। दिन में कई बार ऐसा मौका आया जबकि आसमां में घने काले बादल नजर आए लेकिन वे बिन बरसे ही निराश करके चले गए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बादलों की आवाजाही आद्र्र मौसम रहा। बरसात के आसार कम है। गुरुवार से बारिश का मौका मिल सकता है।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। दोपहर में पारा 33.4 डिग्री रहा। दिन व रात के तापमान में करीब छह डिग्री का अंतर होने के बावजूद अत्यधिक नमी के कारण शहरवासी दिनभर बेहाल नजर आए। उमस पसीने छुड़ा रही थी। रात को भी अधिक नमी युक्त वातावरण के कारण लोग परेशान रहे। जिले के फलोदी में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा। वहां भीषण गर्मी का मौसम था।
जैसलमेर और बाड़मेर में भी उमस युक्त गर्मी ने क्षेत्रवासियों को छकाए रखा। वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.2 व 28.1 और अधिकतम 38 व 37.7 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/318TPR3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment