मसूरिया मंदिर में सुबह 4.15 बजे होगी 109 ज्योत से आरती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लोकदेवता बाबा रामदेव का प्राकट्य दिवस भाद्रपद सुदी बीज गुरुवार को सादगी से घरों में ही मनाया जाएगा। मसूरिया बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ मंदिर का संचालन करने वाले पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया की वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस बार बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के समाधि मंदिर में केवल पुजारियों व ट्रस्ट के सीमित पदाधिकारियों की ओर से सुबह 4.15 बजे पंचामृत अभिषेक और 109 ज्योत से शृंगार आरती की जाएगी। मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण सुबह 11.15 बजे होगा। दर्शनार्थियों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के सचिव मफतलाल राखेचा व कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा ने बताया की मंदिर की ओर से बाबा रामदेव मंदिर डॉट कॉम पर शृंगार आरती के लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई है। राईका बाग युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव प्राकट्य दिवस पर सैनाचार्य अचलानंदगिरी के सान्निध्य में सुबह 4.15 बजे आरती की जाएगी। मंदिर के रघुवीरसिंह भदावत ने बताया की जिला प्रशासन की गाइडलाइन पालना करते हुए केवल मंदिर शिखर पर सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/318uIOs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment