ज़ोधपुर के कृष्ण मंदिरों में राधाष्टमी पर्व बुधवार को

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भगवान कृष्ण की आद्यशक्ति लक्ष्मी अवतार श्रीराधे का जन्मोत्सव राधाष्टमी पर्व जोधपुर के कृष्ण मंदिरों में इस बार उदित तिथि के अनुसार बुधवार को केवल पुजारियों की ओर से मनाया जाएगा। मान्यतानुसार कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को श्रीराधे का जन्मोत्सव राधाष्टमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। वैष्णव घरों संकीर्तन, स्वास्ति वाचन तथा कृष्ण मंदिरों में दुग्धाभिषेक किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ 'इस्कॉनÓ जोधपुर की ओर से सालावास रोड पर तनावड़ा फांटा रुक्मनारायण नगर स्थित श्रीराधा गोविन्द मंदिर में भी बुधवार को राधाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह 4.30 बजे मंगला और 7.30 बजे शृंगार आरती तथा सुबह 11 बजे महाभिषेक होगा। मंदिर दर्शनार्थियों के लिए पूर्णत: बंद रहेगा। कटलाबाजार स्थित कुंज बिहारी मंदिर में बुधवार दोपहर केवल पुजारियों की ओर से दुग्धाभिषेक होगा। हाथीराम ओडा स्थित ठाकुरजी राजगोपालजी मंदिर में बुधवार सुबह मंगला आरती होगी। मंदिर महंत पं. रामगोपाल शर्मा ने बताया की दोपहर 12 बजे राधा सहस्रनामावली के बीच जन्मोत्सव अभिषेक और ऋतुपुष्पों का शृंगार होगा। मंगलवार 25 अगस्त को दोपहर से ही अष्टमी तिथि आरंभ होने के कारण कुछ भक्त राधाष्टमी मंगलवार को भी मनाएंगे। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को वृषभानु नंदिनी श्रीराधाजी का जन्म हुआ था । राधाष्टमी के दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य होने के आशीर्वाद और घर में सुख, शांति समृद्धि के लिए व्रत रखती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gqkKMv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment