जोधपुर. मानवता के पोषण के लिए इन्द्रदेव को अपनी हड्डियों का दान देने वाले महर्षि दधीचि की जयंती बुधवार को सादगीपूर्ण ढंग से घरों में मनाई जाएगी। जयन्ती की पूर्व संध्या 25 अगस्त को आनलाइन भजन संध्या में समाज के कुलदीप ओझा व व भीलवाड़ा की आकृति मिश्रा भजन प्रस्तुत करेंगे। दाधीच समाज सेवा समिति के सीमित पदाधिकारियों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए पावटा स्थित महर्षि दधीचि उद्यान में सुबह दुग्धाभिषेक किया जाएगा। दाधीच समाज सेवा समिति के अध्यक्ष पवन आसोपा ने बताया की वैश्विक महामारी कोरोना के कारण जयन्ती महोत्सव पर इस बार शोभायात्रा एवं अन्य सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए है। सचिव प्रेम शंकर आचार्य ने बताया की दाधीच रिलीफ मेडिकल सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश दाधीच के संयोजन में जयंती के दिन पावटा सेटेलाइट अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
सोशल डिस्टेंसिंग के बीच होगा दुग्धाभिषेक
महर्षि दधीचि पर्यावरण विकास समिति व दाधिच समाज सूरसागर की ओर से बुधवार को सूरसागर क्षेत्र के दधीचिगढ़ में महर्षि दधीचि प्रतिमा का दुग्धाभिषेक सोशल डिस्टेंसिंग व प्रशासन की गाइडलाइन पालना के साथ किया जाएगा। समिति अध्यक्ष पं. ओमदत्त शंकर के आचार्यत्व में व पं. लक्ष्मण और पं. भैरुप्रसाद दाधीच क्षेत्र के दधिमती माता मंदिर में मां भगवती का पूजन व अभिषेक करेंगे
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34pZlkl
0 comments:
Post a Comment