'तारक ने धारावाहिक की शूटिंग से पहले नवाया शीश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम कलाकार शैलेश लोढ़ा बुधवार शाम अचानक रातानाडा गणेश मंदिर शीश नवाने पहुंचे। मंदिर के कपाट बंद होने के कारण उन्होंने नियमों का पालन करते हुए सीढि़यों पर ही शीश नवाया। मंदिर के पुजारी कृष्ण मुरारी शर्मा व प्रदीप शर्मा ने बताया की शैलेश ने मंदिर की चौखट पर ही खड़े रहकर प्रार्थना की। मंदिर पुजारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

शैलेश लोढ़ा अपना नया साल गुरु बाला सती के दर्शन और माता पिता के साथ रहकर उनसे आशीर्वाद लेकर करते है। गणेश चतुर्थी को वह रातानाडा गणेश मंदिर अवश्य आते हैं। भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान टीम के नवरत्न में शामिल शैलेश मूलत: कवि है और कविता को ही अपनी आत्मा और अभिनय को शरीर मानते है। उनका कहना है मेरे भीतर का जो कवि है वो मेरे अभिनेता को समृद्ध करता है और मेरा अभिनय मेरी कविता को समृद्ध करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kVKHat
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment