HANDICRAFT FAIR-- ऑनलाइन फेयर से हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक निराश, आखिरी दिनों में अच्छे ऑडर्स की उम्मीद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच)की ओर से आयोजित देश के पहले वर्चुअल ऑनलाइन हैण्डीक्राफ्ट फेयर के पांच दिन दिन बीत गए है, लेकिन पांच दिनों के बाद भी प्रदेश के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक निराश है। निर्यातकों को अब आखिरी दो दिनों में अच्छे ऑडर्स मिलने की उम्मीदें है। अधिकांश निर्यातकों ने बताया कि फेयर में अमरीकन ग्राहकों की विजिट बहुत कम हुई है और वे फेयर में कम दिलचस्पी दिखा रहे है । राजस्थान के करीब 350 निर्यातकों ने इस डिजीटल ऑनलाइन फेयर में पहली बार हिस्सा लिया है । करीब 50 प्रतिशत निर्यातकों को रेगुलर ग्राहकों के अलावा अन्य नए ग्राहकों से कुछ खास इंक्वायरी जनरेट नहीं हो पाई है । कुछ निर्यातकों की वर्चुअल स्टेण्ड पर कई विजिटर्स रजिस्टर्ड पाए गए, पर कुछ की स्टेण्ड पर कुछ खास विजिट भी नहीं हुई । निर्यातकों ने बताया कि फेयर में अधिकांश डोमेस्टिक विजिटर्स है।

--

प्रदेश के कई निर्यातकों को लीगल नोटिस

इपीसीएच ने कॉपीराइट के सिलसिले में प्रतिस्पर्धी निर्यातक की स्टेण्ड पर बिना आज्ञा विजिट करने की शिकायत पर प्रदेश के कई निर्यातकों को लीगल नोटिस भी थमाया है ।

---

फेयर से जयपुर के निर्यातकों में भी निराशा है । हमारे प्रोडक्टस को बायर्स छूकर ऑर्डर देते है । ऑनलाइन ऑर्डर केवल रेगुलर ग्राहक ही देगा नया ग्राहक नहीं।

हरदीप सेठी, सचिव,फ ोर्टे, जयपुर

----

फिजीकल फेयर नहीं होने के कारण इपीसीएच ने निर्यातकों के लिए वर्चुअल फेयर के आयोजन का रास्ता निकाला । आखिरी दो दिनों में निर्यातकों को अच्छे ऑर्डर की उम्मीद है।

डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन

--

अभी तक, फेयर में निर्यातकों को कुछ खास इंक्वारयरी नहीं हुई है । विदेशी ग्राहक फेयर में कम दिखाई दे रहे है ।

निर्मल भण्डारी, कन्वीनर

ज्वाइंट कोर कमेटी फोर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स

--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ODKCZO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment