राजस्थान की सियासत में टेप कांड के बाद मारवाड़ में गर्म हुआ सियासी पारा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान की सियासत में टेप कांड के बाद मारवाड़ का सियासी पारा काफी गर्म हो गया। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में सीधे तौर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत के इसमें शामिल होने के आरोप लगाए हैं। हालांकि शेखावत पहले ही इससे इनकार कर चुके हैं। शुक्रवार को पूरे शहर में इसी बात को लेकर गहमागहमी रही। युवा कांग्रेस ने जहां सडक़ों पर उतर कर प्रदर्शन किए तो वहीं भाजपा खेमा इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करता रहा।

तीन ऑडियो वायरल होने के बाद राजस्थान की सियासत में नया अध्याय जुड़ गया। पायलट और गहलोत खेमों के बीच चली आ रही खींचतान में अब भाजपा नेताओं के नाम भी जुड़ गए हैं। हालांकि इन ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन आपसी बयानों के तीर चलने शुरू हो गए। चूंकि मारवाड़ में सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा है और दूसरी ओर भाजपा में केन्द्रीय मंत्री शेखावत पर आरोप लगे हैं जो कि पिछले कुछ सालों मे बड़ा नाम बन कर उभरे हैं एेसे में उनके पक्ष भी भाजपा उतर गई है।

कांग्रेस का प्रदर्शन
शहर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रियाज मोहम्मद के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत के विरु़द्ध पावटा चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। रियाज ने कहा कि जनता के द्वारा चुनी हुई गहलोत सरकार को अस्थिर करने के लिए यह कृत्य निंदनीय है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दिनेश परिहार ने कहा कि नैतिकता के आधार पर शेखावत को इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व पार्षद शेर मोहम्मद, योगेश कच्छवाह, प्रशान्त कच्छवाह, अकमुदिन, सूर्य प्रकाश, अल्ताफ खान, प्रकाश देशबन्धु, अभिषेक गहलोत, त्रिलोक चंदेल, शनि गहलोत, जावेद खान सहित अन्य युवा मौजूद थे।

भाजपा में मंडल स्तर पर कार्यकर्ता उतरे सडक़ों पर
भाजपा की ओर से देर शाम सभी मंडलों में कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर आए। रिक्तिया भैरूजी चौराहा, प्रतापनगर, नई सडक़ और गोल बिल्डिंग सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए। नारेबजी हुई और सडक़ों पर आक्रोश दिखाया।

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डॉ. करणीसिंह खींची ने संयुक्त बयान जारी कर मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर दोषारोपण को कांग्रेस की ओछी व अनैतिक मानसिकता का परिचायक बताया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र तंवर के नेतृत्व में भी प्रदर्शन हुए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hcYDKu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment