जज़्बे और मेहनत से पाया मुकाम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आरबीएसई की ओर से मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जोधपुर के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया।

घर का गुजारा मुश्किल होने के बावजूद पाया लक्ष्य
उचियारड़ा ग्राम में मामूली कटलरी की दुकान का संचालन करने वाले हीराराम की आय से बामुश्किल घर का गुजारा चलने के बावजूद उनके पुत्र अरविन्द बंजारा ने आरबीएसई की ओर से मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। गांव की सरस्वती विद्या आश्रम स्कूल सीनियर सैकन्डरी स्कूल के छात्र अरविन्द ने पत्रिका को बताया की यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो कोई काम मुश्किल नहीं है। भविष्य में फाइटर पायलट बन कर देश की सेवा करने का लक्ष्य निर्धारित करने वाले अरविन्द अपनी सफलता का श्रेय रोजाना 10 घंटे नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते है।

पन्द्रह घंटे नियमित अध्ययन से सफलता

सांगरिया पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल बासनी द्वितीय चरण के छात्र कपिल भादू ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा दसवीं बोर्ड में 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। जिले के लोहावट में खेतीबाड़ी करने वाले किसान भंवरलाल के के पुत्र कपिल भादू भविष्य में चिकित्सक बनकर देश की सेवा करना चाहते है। गांव से अपने मामा के पास रहकर नियमित रूप से 15 घंटे अध्ययन करने वाले कपिल अपना सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षकों और मामा डॉक्टर कैलाशचन्द्र के मार्गदर्शन को देते है। स्कूल के निदेशक अनिल शर्मा व महेंद्र जाजड़ा ने कपिल सहित सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।

प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहता है लोकेश

अपना सीनियर सैकन्डरी स्कूल पावटा के छात्र लोकेश ने आरबीएसई की ओर से मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लोकेश ने बताया की उनके पिता सोहनलाल बीएसएफ में है और बड़े भाई बहन भी नीट की तैयारी कर रहे है। यही कारण है उन्हें पढ़ाई का माहौल मिला और रोजाना विद्यालय के बाद गांव जाजीवाल में रहकर अतिरिक्त 7 से 8 घंटे नियमित पढ़ाई की। लोकेश प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P33rpB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment