पक्षियों को जाल में फंसाने वाले खुद फसे जाल में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर वन विभाग वन्यजीव मंडल जोधपुर की टीम ने शहर में प्रतिबंधित पक्षियों के व्यापार की सूचना के बाद डमी ग्राहक बनकर दो युवको को धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन प्रतिबंधित दुर्लभ पक्षियों के बेचने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने डमी ग्राहक बनकर प्रतिबंधित पक्षी बेचने वालों से संपर्क किया। सौदा तय होने के बाद उन्हें प्रतिबंधित पक्षी लेकर पब्लिक पार्क के पार्किंग परिसर के पास बुलाया गया। पक्षी विक्रेता दो युवक कुछ ही देर में प्रतिबंधित पक्षी लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद वन विभाग की टीम ने उन्हें धर दबोचा। दोनों युवकों के पास से कार्टून में एलो फूटेड ग्रीन पिजन बरामद कर पूछताछ की गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक राम पंवार ने बताया कि उदय मंदिर निवासी मोहम्मद अफजल पुत्र मोहम्मद रफीक और साथी युवक मोहम्मद आरीफ के पास बिना लाइसेंस अवैध रूप से मिले प्रतिबंधित पक्षी के बाद मुलजिम के घर की तलाशी के लिए पुलिस इमदाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। तलाशी में कुछ भी नहीं मिलने के बाद में सहायक वन संरक्षक केके व्यास के निर्देश पर जुर्माना वसूल कर मामले का प्रशमन किया गया।
देश भर में नेटवर्क का अंदेशा
क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया की प्रतिबंधित पक्षी के साथ पकड़े गए मोहम्मद अफजल के मोबाइल से पक्षियों से संबंधित जोधपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों के कुल 19 पक्षियों के अलग अलग वाटस एप ग्रुपों का भी पता चला है जो प्रतिबंधित पक्षियों के व्यापार से जुड़े हो सकते है। वनविभाग की टीम वाट्स ग्रुप संचालकों व सदस्यों के नम्बर की सूची बनाकर अलग से जांच शुरू कर दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hLtTAw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment