अब कोरोना आंकडे: नॉनस्टॉप 100 प्लस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर में अब तक 6538 मरीज संक्रमित और 98 की मौत

1 रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न व चार मेडिकल स्टाफ संक्रमित

जोधपुर. जोधपुर में बेलगाम कोरोना वायरस के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। शहर में बुधवार को 154 नए संक्रमित मरीज सामने आए और 2 मरीजों की मौत हो गई। जोधुपर में संक्रमितों का आंकड़ा 6538 पर पहुंच गया हैं और अब तक 98 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। 3260 सैंपल की जांच में कुल 4.72 फीसदी संक्रमित निकले। संक्रमित में 39 फिमेल और 115 मेल शामिल है।
कबीर नगर सूरसागर निवासी पुखराज (23) और बिलाड़ा निवासी विक्रमसिंह (55 ) की कोरोना से मौत हो गई। इन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारी भी बताई गई। एमडीएम अस्पताल के 1 रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न व चार मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित आए हैं।

यहां से आए 154 संक्रमित

प्रतापनगर क्षेत्र, पाल रोड क्षेत्र, सूरसागर क्षेत्र, पीपाड़ सिटी क्षेत्र, माता का थान, बासनी बुद्धा, खारिया खंगार, जालोरी गेट क्षेत्र, कृष्णा विहार कॉलोनी नयापुरा, बापिणी, केरू, पिचियाक, घंटाघर, शांति नगर, हरिजन बस्ती, राइसर, राइमलवाड़ा, फलोदी क्षेत्र, भगत की कोठी, शास्त्रीनगर क्षेत्र, लूनी क्षेत्र, सारण नगर, कबूतरों का चौक, सरदारपुरा क्षेत्र, नागौरी गेट क्षेत्र, शिकारगढ़, बनाड़, सोनित्रा, मोती चौक क्षेत्र, महावीर नगर, मसूरिया क्षेत्र, रातानाडा क्षेत्र, केबीएचबी, गंगा विहार, भास्कर नगर, फिटकासनी,, सिंधी साहेब जाडडो का मोहल्ला, मुख्य किला रोड, बलदेव नगर, शांति नगर, चौळाबो क्षेत्र, चांदपोल पुलिस चौकी के पास, कटला बाजार क्षेत्र, बोड़ों की घाटी, न्यू चांदपोल रोड, जोशियों की गली गूंदी मोहल्ला, जैन स्ट्रीट सर्राफा बाजार, लाडजी का कुआ खांडा फलसा क्षेत्र, मंडोर क्षेत्र, संतोषी माता मंदिर रोड, बीजेएस, पद्मावती नगर सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास, लक्ष्मीनगर जैन कॉलोनी, महामंदिर क्षेत्र, विद्यानगर आरटीओ के पास, कमला नेहरू नगर चांदणा भाकर , ज्वाला विहार, मेहरों का चौक, हाईकोर्ट कॉलोनी रोड, एयरफोर्स मस्जिद के पास, उम्मेद हेरिटेज, विरेन्द्र नगर, कमला नेहरू नगर क्षेत्र, बासनी, बालेसर, अंबेडकर नगर, बड़ली भैरूजी मंदिर के पास, देव नगर, पांचबत्ती, आंगणवा मंडोर, जोधपुर कैंट बनाड़, तिंवरी रोड मथानिया, दाधीच नगर महामंदिर सहित क्षेत्र।

101 मरीज डिस्चार्ज

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 16 और होम आइसोलेशन से 85 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। बुधवार को कुल 101 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-1916
पॉजिटिव से नेगेटिव-4528

डिस्चार्ज-4527
कुल मौतें-98

------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39FWGDu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment