इंसानों के लिए बनाए क्वार्टरों में मवेशी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर के मंडोर स्थित शुगर मिल्स के मजदूरों के लिए क्षेत्र में बने क्वार्टरों में इन दिनों मवेशियों का राज है। कई क्वार्टर खाली पड़े है तो कईयों में लोगों ने मवेशियों का बाड़ा बना रखा है। किसी में बकरियां तो किसी में गायें बांध रखी है। तो कईयों ने बिजली भी इधर-उधर से ले रखी है। इंसानों के रहने के लिए बनाए गए इन क्वार्टरों में मवेशियों को बाड़ा किसने बनाया इसको लेकर शुगर मिल्स के जिम्मेदारा अधिकारियों के पास भी कोई जवाब नहीं है।

शहर के मंडोर क्षेत्र स्थित राजस्थान राज्य गंगानगर शुगर मिल्स डिस्टलरी में काम करने वाले श्रमिकों के लिए क्षेत्र में वर्ष 1957 में 50 क्वार्टरों का निर्माण करवाया गया था। वर्तमान में यहां 15-20 परिवार रह रहे है। कई क्वार्टर तो ऐसे है कि जिन्हें आवंटित किए गए उनकी जगह कोई दूसरा रह रहा है तो कई क्वार्टरों में मवेशी बंधे हुए है। क्वार्टरों की साइज कम होने के कारण कुछ लोगों ने सड़क की जमीन पर पांच-छह फीट अतिक्रमण कर अस्थाई चारदीवारी बना दी है। तो कईयों ने सड़क की जमीन पर लेटबॉथ तक बना दिए है। जिम्मेदार ऐसे ही अनेदखी करते रहे तो आने वाले कुछ वर्षों में इन सरकारी क्वार्टरों पर अवैध कब्जे हो जाएंगे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।

बनने के बाद एक बार भी नहीं हुई मरम्मत
शुगर मिल के यह क्वार्टर 12 गुणा 22 फीट साइज के है। वर्ष 1957 में इनका निर्माण करवाया गया था। पीडब्ल्यूडी के यह क्वार्टर शुगर मिल को सौंपे गए है। लेकिन हकीकत यह है कि निर्माण के बाद इन क्वार्टरों की एक बार भी मरम्मत नहीं करवाई गई। ऐसे में कई क्वार्टर तो जर्जर हालत में है।

पड़ोसी के शौचालय में जाते है शौच

मेरे क्वार्टर में लेटबॉथ नहीं है। इसलिए पड़ोसी के शौचालय में शौच जाती हूं। अभी शौचालय बनाने के लिए हमारे पास रुपए नहीं है।
- सुशीलादेवी, क्वार्टर निवासी१

दो साल पहले बनाए लेटबॉथ

क्वार्टर में लेटबॉथ नहीं थे। करीब दो वर्ष पहले हमनें खुद ने रुपए खर्च कर लेटबॉथ बनाए। जिससे की खुले में शौच न जाना पड़े।
- गौमतीदेवी, क्वार्टर निवासी

मौका स्थित देख करेंगे कार्रवाई
क्वार्टरों में किसी ने मवेशी बांध रखे है तो उन्हें हटवाने की कार्रवाई करेंगे। क्वार्टरों में श्रमिक ही रह रहे है। इनके अलावा कोई एवजी परिवार मिला तो उनसे भी क्वार्टर खाली करवाने की कार्रवाई करवाएंगे।
- सुमेरसिंह, प्रभारी अधिकारी, शुगर मिल्स, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/311zM5A
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment