इस बार 8 आठ दिन के ही होंगे ग़ुप्त नवरात्र

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आषाढ़ शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्र की शुरुआत सोमवार को हो गई है । तिथि क्षय होने के कारण इस वर्ष गुप्त नवरात्र आठ दिन के ही होंगे। नवरात्र का समापन भड़ली नवमी 29 जून को होगा । अबूझ मुहूर्त के रूप में मान्य भड़ली नवमी को इस बार बड़ी संख्या में विवाह, नूतन गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार आदि कार्य होंगे। इस बार गुप्त नवरात्र में छठवीं तिथि का क्षय होने के कारण पंचमी और छठ तिथि की पूजा एक ही दिन की जाएगी । पंडित ओम दत्त शंकर के अनुसार गुप्त नवरात्रा में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। मुख्य नवरात्रि अश्विन व चैत्र मास के अलावा भी 2 महीनों में आषाढ़ व माघ महीने के शुक्ल पक्ष की तिथि प्रतिपदा से नवमी तक गुप्त नवरात्रा कहलाती है । सोमवार को आरंभ हुए गुप्त नवरात्रा में पंचमी को ही षष्टी तिथि आने से तिथि क्षय हो गई है । भडली नवमी को समापन होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37UhTsG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment