जोधपुर. कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में खान एवं भू-विज्ञान विभाग का जोधपुर खनिज अभियंता कार्यालय सरकार का कमाउ पूत साबित हुआ है। विभाग की ओर से सरकार को करोड़ों रुपयों की आय कराई गई है। लॉकडाउन में सरकार की ओर से खनन गतिविधियों की अनुमति देने के बाद विभाग ने 5 मई से खनिज निर्गमन पर रॉयल्टी वसूली की कार्यवाही शुरू की। जिसमें विभाग को अब तक करीब 9 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है।
ठेके से ज्यादा राजस्व वसूला विभाग ने
वर्तमान में रायल्टी ठेका नहीं होने पर विभाग द्वारा वसूली कार्यवाहियां की जा रही हैं। पूर्व में रॉयल्टी वसूली के लिए जिस समय ठेका हुआ था, उससे भी अधिक का राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा वसूल किया जा रहा है। जबकि ठेकेदारों के पास संसाधनों के अंबार होते है। वहीं खनिज अभियंता जोधपुर के अधीन सिर्फ 18 कर्मचारियों व सीमित संसाधनों द्वारा नाकों का संचालन कर सरकार को प्रतिदिन करीब 20 लाख का राजस्व दिलाया जा रहा है।
इन नाकों से की वसूली
विभाग की ओर से जिले के लोहड़ी, भूरी बेरी, मणई, इन्द्रोका, केरु, पोपावास, अरणा, डाली बाई मंदिर, प्रतापनगर, घोड़ा घाटी, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पर नाके लगाकर रॉयल्टी व डीएमएफटी शुल्क की वसूली की गई।
विभाग ने उपलब्ध सीमित संसाधनों का प्रभावी रूप से कार्यवाही करते हुए वसूली की । आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
श्रीकृष्ण शर्मा, माइनिंग इंजीनियर
खान एवं भू-विज्ञान विभाग, जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/318Fyo0
0 comments:
Post a Comment