यात्रियों के लिए कल से 8 और बसें होंगी शुरू, जोधपुर डिपो की अभी रूट पर चल रही हैं 10 बसें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. यात्रियों को एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए इंतजार न करना पड़े इसलिए 11 जून से जोधपुर डिपो 8 और बसें विभिन्न रूटों पर संचालित करना। वर्तमान में डिपो की दस बसें रूट पर संचालित हो रही है। जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक बीआर बेड़ा ने बताया कि 11 जून की सुबह 7:30 अजमेर, 9 बजे अजमेर, 11:45 बजे जयपुर, दोपहर 12 बजे पीपाड़, दोपहर 3:15 मेड़ता, 3:30 पर अजमेर, शाम 5 बजे ब्यावर, शाम 6 बजे पीपाड़ के लिए बसें संचालित करेंगे।

22 अस्थि कलश लेकर 44 जने गए हरिद्वार
रोडवेज बस स्टैंड से मंगलवार सुबह 11 बजे हरिद्वार के लिए मोक्ष कलश बस रवाना हुई। जिसमें 22 अस्थि कलश लेकर 44 जने हरिद्वार रवाना हुए।

एनएलयू छात्रों ने करवाई श्रमिक स्पेशल टे्रन की व्यवस्था
राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय (एनएलयू) जोधपुर की विधिक सहायता एवं जागरूकता समिति ने अप्रवासी मजदूरों की मदद के अभियान के तहत गुजरात में फंसे 1650 मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए रेल प्रशासन के साथ मिलकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन का इंतजाम करवाया है। यह ट्रेन साबरमती से चलकर रांची तक मजदूरों को अपने गंतव्य तक पहुंचाएगी। ट्रेन बुधवार रात 8.30 बजे रवाना होकर सुबह साढ़े चार बजे रांची पहुंचेगी। एनएलयू की कमेटी के साथ वॉलंटियर कॉलेज चाणक्य विधि विवि पटना, एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा, हिमाचल प्रदेश विधि विवि शिमला, जिंदल लॉ स्कूल सोनीपत, राम मनोहर लोहिया विधि विवि लखनऊ, राजीव गांधी विधि विवि पटियाला और एनएलयू कोलकाता के छात्रों ने भी सहयोग किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YnFe1B
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment