आईआईटी जोधपुर पर मंडाराया कोरोना का खतरा, सुबह की रिपोर्ट में सामने आए 7 पॉजीटिव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना के मामले फिर से गति पकडऩे लगे हैं। संस्थानों के खुलने के साथ ही यह वायरस नए क्षेत्रों तक पहुंचने लग गया है। अब आईआईटी जोधपुर पर भी कोरोना का खतरा फैल चुका है। दो दिन पूर्व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के तीन कर्मचारी भी संक्रमित निकले। इस कारण आईआईटी में मंगलवार को सैंपलिंग कराई गई है। बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में 7 पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं। इसमें 6 मरीज पुरुष एक महिला मरीज है। यह मरीज गाछा बाजार, चांदी हॉल, माणक चौक, गुलाब सागर कांकरिया भवन, उदय मंदिर मैन रोड, झालामंड के शिव शंकर कॉलोनी व भवाद क्षेत्र से संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

वहीं शहर में मंगलवार को जोधपुर जेएनवीयू की परीक्षा प्रभारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शाम की रिपोर्ट में कमला नेहरू नगर स्थित एसबीआई बैंक के तीन कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए। इसके अलावा सोमानी कॉलेज के पास एक बैंक का गार्ड भी संक्रमित निकला है।

जोधपुर में बीते सोमवार को एक साथ तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को सिवांची गेट के अंदर निवासी मो. खान (76 ) की महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महात्मा गांधी अस्पताल में दूसरी मौत साथिन पीपाड़ निवासी भियाराम (55) की भी मौत हो गई। रोगी 24 मई से अस्पताल में भर्ती था। रिपोर्ट में टीबी भी सामने आया था, रोगी पॉजिटिव था, लेकिन कोरोना लक्षण नहीं थे। जबकि जोधपुर में पहली मौत 8 अप्रेल को हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Yla9LR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment