जोधपुर क्राइम फाइल : आपसी रंजिश में घर पर हमला कर डाला धारदार हथियार से वार, दो घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : एसके मुन्ना/जोधपुर. सदर बाजार थानान्तर्गत नई सड़क पर जुबैदा मस्जिद के पास आपसी रंजिश में मंगलवार देर रात कुछ युवकों ने मकान में हमला कर दिया धारदार हथियार से हमले में दो जने घायल हो गए थानाधिकारी लेखराज सियाग ने बताया कि दो दिन पूर्व मोटरसाइकिल से कट लगने के विवाद को लेकर देर रात कुछ युवक जुबैदा मस्जिद के पास मकान में घुसे और हमला कर दिया बैस बॉल बैट व धारदार हथियार से हमले में दो व्यक्ति घायल हो जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दो जनों को हिरासत में लिया देर रात मोहल्लेवासी सोजती गेट चौकी पहुंचे और विरोध जताया पुलिस ने समझाइश कर सभी को शांत कराया।

सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो अपलोड करने पर एफआइआर
जोधपुर. सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ कई फोटो और भड़काऊ स्लोगन अपलोड करने पर शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख के खिलाफ कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड 3ई निवासी सम्पत पूनिया की फेसबुक आइडी पर हथियारों के साथ कई सारे फोटो अपलोड हैं। ये फोटो सितम्बर में डाले गए थे। यह सारे फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वप्रंज्ञान लेकर आम्र्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया। जांच की जा रही है।

एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करवाकर निकाले 25 हजार
जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत एनएलयू परिसर में शातिर ठग ने एक व्यक्ति को झांसा देकर एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करवा मोबाइल हैक कर लिया और एटीएम कार्ड व सीवीसी नम्बर हासिल कर खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तराखण्ड में अलमोड़ा हाल एनएलयू परिसर निवासी मदनसिंह पुत्र किशनसिंह ने गत 2 जून को पुत्र के लिए ऑनलाइन कम्पनी अमेजन से इलेक्ट्रोनिक मोपेड का ऑर्डर दिया था। डिलीवरी सात जून को उसे मिल गई। कैश ऑन डिलीवरी से 1111 रुपए का भुगतान किया था। इलेक्ट्रोनिक मोपेड खराब निकलने के कारण लौटाने के लिए उसने ऑनलाइन कम्पनी के नम्बर तलाश कर फोन लगाया। फिर उसके मोबाइल में एक कॉल आया और एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करवाया। फिर उसने एटीएम कार्ड नम्बर व सीवीसी नम्बर भी उसे बता दिए। कुछ ही देर में खाते से 24999 रुपए निकाल लिए गए। वह तुरंत बैंक पहुंचा और शिकायत की, लेकिन वहां से उसे पुलिस के पास भेज दिया गया।

दुकान के ताले तोड़ किराणा चुराया
मण्डोर थानान्तर्गत मघजी की घाटी के पास स्थित किराणा की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने पन्द्रह हजार रुपए व हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। वहीं, महामंदिर थानान्तर्गत भदवासिया क्षेत्र में मकान के ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया गया। पुलिस के अनुसार मघजी की घाटी निवासी लादूराम पुत्र बिरदाराम प्रजापत की क्षेत्र में भगवती किराणा स्टोर नामक दुकान है। उसने रविवार रात दुकान ड्योढ़ी की थी। इसके बाद देर रात किसी ने दुकान के ताले तोड़े और आटे के तीन कट्टे, तेल के दो डिब्बे, घी के चार डिब्बे, तीन कैरेट दूध, मोबाइल व पन्द्रह हजार रुपए चुरा लिए। चोरी की दूसरी वारदात भदवासिया के रिद्धी सिद्धी विहार में हुई। चोर दिनेश कुमार पुत्र प्रहलाद सोनी के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व इलेक्ट्रोनिक सामान चुरा ले गए।

अस्पताल के बाहर से 45 मिनट में कार चोरी
बासनी थानान्तर्गत सालावास रोड स्थित निजी अस्पताल की पार्र्किंग में खड़ी एक कार चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि बाड़मेर मे खरथासर नाडी रामदेरिया निवासी वीरमाराम पुत्र खेराजराम जाट सोमवार को अपने पिता के लिए दवाई लेने बासनी थाने के पास स्थित निजी अस्पताल आया था। वह दवाई लेने अस्पताल गया। करीब 45 मिनट बाद बाहर आया तो कार गायब थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hf7r3l
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment