लॉकडाउन मॉडिफाइड हुआ तो राजस्थान के 10 में से 6 शहरों में हवा में घुला प्रदूषण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. लॉकडाउन से पहले और बाद में प्रदूषण की स्थिति जांचने के बाद अब राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने मॉडिफाइड लॉकडाउन अवधि में वायु प्रदूषण पर पड़े प्रभाव पर शुक्रवार को भी एक रिपोर्ट जारी है। 8 शहरों के 10 स्पॉट पर जांच के बाद जारी हुए आंकड़ों में 6 शहरों में मॉडिफाइड लॉकडाउन के दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स की स्थिति खराब हुई, जबकि 4 शहरों में सुधार हुआ है। इस रिपोर्ट में प्री लॉकडाउन यानि 15 मार्च से 21 मार्च की अवधि का आंकलन। दूसरा लॉकडाउन दौरान यानि 22 मार्च से 19 अपे्रल तक और तीसरा मॉडिफाइड लॉकडाउन यानि 20 अप्रेल से 3 मई तक की अवधि का अध्ययन किया गया है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स की स्थिति
शहर ------------ लॉकडाउन से पहले ----- लॉकडाउन के दौरान ---- मॉडिफाइड लॉकडाउन ---- खराब या सुधार
अजमेर --------- 99 ----------------- 76 ----------------- 70 -------------------- 8 प्रतिशत सुधार
अलवर --------- 82 ----------------- 57 ---------------- 54 -------------------- 5 प्रतिशत सुधार
भिवाड़ी --------- 229 ---------------- 87 ---------------- 97 ------------------- 11 प्रतिशत खराब
जयपुर --------- 91 ------------------ 73 ---------------- 77 -------------------- 5 प्रतिशत खराब
जयपुर कमिश्नरेट --131 ---------------- 75 ---------------- 78 ------------------- 4 प्रतिशत खराब
जयुपर शास्त्री नगर -- 100 ------------- 84 ------------------ 91 ------------------- 8 प्रतिशत खराब
जोधपुर ---------- 173 --------------- 98 ----------------- 103 ------------------ 5 प्रतिशत खराब
कोटा ----------- 93 ----------------- 71 ----------------- 62 ------------------ 13 प्रतिशत सुधार
पाली ----------- 101 --------------- 82 ----------------- 78 ------------------- 5 प्रतिशत सुधार
उदयपुर -------- 88 ----------------- 61 ------------------ 70 ------------------ 15 प्रतिशत खराब

पीएम-10 व पीएम 2.5 की स्थिति
शहर ---------------- पीएम 10 ------------- पीएम 2.5 ---------- नाइट्रोजन डाइऑक्साइड

अजमेर ------------ 20 प्रतिशत सुधार ---- 31 प्रतिशत सुधार ----- 22 प्रतिशत खराब
अलवर ------------ 17 प्रतिशत सुधार ----- 20 प्रतिशत सुधार --- कोई परिवर्तन नहीं
भिवाड़ी ------------ 14 प्रतिशत खराब ---- 9 प्रतिशत खराब ----- 16 प्रतिशत सुधार
जयपुर ------------- 5 प्रतिशत सुधार ---- कोई परिवर्तन नहीं ---- 2 प्रतिशत खराब
जयपुर कमिश्नरेट ----- 4 प्रतिशत खराब --- 3 प्रतिशत खराब ------ 5 प्रतिशत सुधार
जयपुर साइंस पार्क ---- 5 प्रतिशत खराब ---- 12 प्रतिशत खराब --- 3 प्रतिशत खराब
कोटा -------------- 17 प्रतिशत सुधार ----- 9 प्रतिशत सुधार --- 4 प्रतिशत खराब
जोधपुर ------------ 12 प्रतिशत खराब ----- 5 प्रतिशत खराब ----- 6 प्रतिशत खराब
पाली -------------- 5 प्रतिशत सुधार ------ 9 प्रतिशत सुधार ---- 45 प्रतिशत सुधार
उदयपुर ----------- 9 प्रतिशत खराब ------- 5 प्रतिशत खराब ----- 32 प्रतिशत खराब
(प्रदूषण मानकों में खराबी व सुधार लॉकडाउन अवधि व मॉडिफाइड के बीच तुलना पर आधारित)

इस रिपोर्ट में खास बातें
- मॉडिफाइड लॉकडाउन अवधि में कुछ शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधरा। लेकिन जोधपुर को छोड़ सभी संतोषजनक स्थिति में।
- लॉकडाउन की तुलना में माडिफाइड अवधि में भिवाड़ी, जयपुर, जोधपुर व उदयपुर में हवा खराब हुई।
- भिवाड़ी, जयपुर कमिश्नरेट व पाली को छोड़ अन्य सभी जगह मॉडिफाइड अवधि में वाहनों की रेलमपेल में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया।

जोधपुर में आंधियां बढ़ाती हैं प्रदूषण स्तर
जोधपुर शहर का अधिकांश हिस्सा रोकथाम क्षेत्र में है। यहां उद्योग व वाहन नहीं चल रहे हैं फिर भी मॉडिफाइड अवधि में संतोषजनक स्थिति में नहीं है। इसका कारण यहां बीते दिनों आंधियां चलना है। इससे पीएम-10 व पीएम 2.5 का स्तर काफी अधिक होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cdmsj7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment