कोरोना और सोने के भावों को लेकर चरमराया आभूषण व्यापार, कारोबार ठप होने से मजदूरों पर रोजी रोटी का संकट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अमित दवे/जोधपुर. कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से सर्राफा व्यवसाय बंद है, ज्वैलरी-स्वर्णकारों की दुकानें बंद हैं, फिर भी सोना ऐतिहासिक ऊंचाई पर जा रहा है। हर सीजन में यह कारोबार चलता है। लोग अपने हिसाब से ज्वैलरी खरीदते या फि र बुकिंग कराते हैं। आभूषण विक्रेताओं की भविष्य को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं। लॉकडाउन के बाद जब भी दुकानें खुलेगी, लोगों के लिए तेज भावों में सोना खरीदना कठिन होगा, वहीं विक्रेताओं व ज्वैलर्स के लिए ग्राहकों के ऑर्डर इन भावों में करना मुश्किल होगा।

48 हजार पहुंचा सोना
बीते 22 मार्च को जनता कफ्र्यू व लॉकडाउन की वजह से व्यवसाय चौपट हो गया है। सोना लॉक डाउन से पहले जहां 40500 के करीब था, जो अब बढ़कर 48000 प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है।

क्यों जा रहा सोना तेजी पर
वैश्विकहालातों को देखते हुए सबसे सुरक्षित निवेश सोने को माना जा रहा है और विश्व की महाशक्तियों की मुद्रा गिर रही है। लोग महामारी को देखते हुए सोने में निवेश कर रहे हैं। लोग शेयर बाजार और अन्य निवेश से पैसा निकाल कर सोना खरीद रहे हैं। इस वजह से अन्तरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव तेज हो रहे हैं।आखा तीज पर खरीद की धूमसर्राफ ा व्यापारियों की माने तो अक्षय तृतीया इस बार 26 अप्रेल यानी रविवार को पड़ रही है। अक्षय तृतीया पर करीब दस करोड़ का कारोबार होता है, ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी। अब लॉकडाउन आगे बढऩे से अक्षय तृतीया भी उनके हाथ निकल जाएगी। शोरुम-दुकान के अलावा ऐसे कई कारीगर-ज्वैलर्स हैं, जो अपने घरों में ही ऑर्डर पर काम करते हैं। वे भी बिना ऑर्डर घरों में कैद होकर रह गए हैं।

फैक्ट फाइल
- करीब 3 हजार से ज्यादा ज्वैलरी की दुकानें है जोधपुर में।
- करीब 25 से ज्यादा से शोरुम है।
- करीब 50 हजार से ज्यादा कारीगर-मजदूर जोधपुर में जुड़े है इस व्यवसाय में।
- करीब दो लाख से ज्यादा कारीगर-मजदूर काम कर रहे है पूरे मारवाड़ में।

लॉक डाउन में स्टाफ -कारीगरों को वेतन देने में मुश्किलें आ रही है। हमने मुख्यमंत्री से ज्वैलर्स के लिए राहत पैकेज की मांग रखी है। अक्षय तृतीया मारवाड़ में ज्वैलरी व्यापारियों के लिए दिवाली की तरह होती है मगर अब यह मौका भी हाथ से निकल रहा है।
- नवीन सोनी, उपाध्यक्ष,ऑल इंडिया बुलियन ज्वैलर्स राजस्थान

लॉकडाउन से ज्वैलरी सेक्टर चौपट हो गया है। शोरूम संचालक से लेकर आम कारीगर-मजदूर भी परेशानी में आ गए है। लॉकडाउन के बाद भी इस उद्योग को खड़े होने में समय लगेगा
- सुदर्शन, संचालक, मनोहर ज्वैलर्स

लॉकडाउन व सोने के ऊंचे भावों से इस कीमती धातु का व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। मारवाड़ के लाखों स्वर्णकार व इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को जीवन यापन कठिन हो जाएगा।
- श्याम सोनी, ज्वैलर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eomsOM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment