वैश्विक महामारी के दौर में सुबह से शाम तक मदद में जुट रहे हैं मददगार, जरूरतमंदों को पहुंचा रहे राहत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. वैश्विक महामारी के दौर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन में मददगारों की ओर से जरुरतमंदों की सेवा का क्रम जारी है।

राव समाज की ओर से राशन सामग्री वितरण
वुणा राव युवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राठौड़ व सचिव महेशी पीडिय़ार ने बताया कि 1500 लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया गया।

सैनाचार्य की ओर से 1000 पैकेट भोजन वितरण
सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि की ओर से जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में प्रतिदिन 1000 भोजन पैकेट तैयार कर जरूरतमंदों को वितरित किए गएं। 20 दिवसीय सहायता कार्य मंगलवार को संपन्न हुआ।

भोजन, मास्क व सैनेटाइजर का वितरण
इंडिया विजन 2020 संस्थान की ओरसे हैण्डीक्राफ्ट कारीगरों एवं इस उद्योग से जुड़े गरीब मजदूरों फूड-पैकेट, हैण्ड-सेनिटायजर व मास्क वितरण का अभियान शुरू किया गया।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा राजपुरोहित ने बताया कि अलग-अलग जगह व मंडलों में प्रतिदिन 2000 पैकेट भोजन वितरण किया गया। मोर्चा की ओर से एक लाख रुपए तक की राशि पेटीएम के माध्यम से राहत कोष में जमा करवाई गई।

सहायता कोष में दिए 3 लाख
हाइकोर्ट कॉलोनी निवासी अरविन्द श्रीमाली व उनकी पत्नी निशा श्रीमाली ने प्रधानमंत्री सहायता कोष में 2 लाख व मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख रुपए राशि का चैक जिला कलक्टर प्रकाश राजपूरोहित को सौंपा।

कोरोना वॉरियर्स के लिए उड़ान फाउंडेशन की पहल
शहर में बढ़ती धूप व तेज गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए उड़ान फाउंडेशन की टीम ने लस्सी और शीतल पेय पदार्थ वितरित किए। पावटा सर्कल से जालोरी गेट, मुख्य पाल रोड पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों की सेवा में फाउंडेशन के युवा साथियों ने सहयोग दिया। अध्यक्ष वरुण धनाडिया, रितेश लोहिया, जितेन, कुणाल, राजेंद्र कुमावत, दुष्यंत व्यास सहित कई साथी भागीदारी निभा रहे हैं।

वितरण के लिए विधायक को दिए 500 मास्क
पैसेफिक हेयर केयर- ब्यूटी स्टूडियों के डायरेक्टर जगदीश भाटी ने शहर विधायक मनीषा पंवार के निवास स्थान पर उनको 500 मास्क वितरण के लिए प्रदान किए।

घर-घर सैनिटाइजर वितरण
साईं सेवा संस्थान के संस्थापक वीरेंद्र देवड़ा ने नई पहल करते हुए पुत्र अभिषेक के जन्मदिन के अवसर पर केक काटने के बाद उपहार स्वरूप कॉलोनी में सभी बच्चों को घर-घर एक सैनिटाइजर व दो-दो मास्क वितरित किए।

मथानिया. नेवरा गावं वेलनेस सेंटर के प्रभारी विजय कुमार पारीक ने बताया कि राजकीय सीनियर विद्यालय नेवरा गांव में संचालित वेलनेस सेंटर पर सोमवार तक भोजन सामग्री, बिस्तर, चाय नाश्ते में खर्च हुई राशि का वहन ग्रामीण भामाशाहों ने किया।

मथानिया. क्षेत्र की ग्राम पंचायत खारडा मेवासा उम्मेदनगर, मथानिया, नेवरा गांव समेत कई गांव ढाणियों में भामाशाह ढ़ाणी-ढ़ाणी पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री वितरण में जुटे हंै।

तिंवरी हेलपिंग ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न गांवों और ढ़ाणियों में जाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को आटा, दाल, तेल, नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया समेत खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए।

धुंधाड़ा. राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर शाखा लूणी के ब्लॉक अध्यक्ष सोमाराम पंवार ने बताया कि बाबा साहब की 129वीं जयंती पर करीब सौ से अधिक किट वितरित किए गए। ।

धुंधाडा. कस्बे के रेलवे स्टेशन पर यूपी के रहने वाले श्रमिकों को समाजसेवी महेंद्र सारण, मनोहर चौधरी व महिपाल ने राहत सामग्री वितरित की।

श्री अरिहंत चैरिटेबल ट्रस्ट महामंदिर जोधपुर की ओर से मथुरादास माथुर अस्पताल एवं उम्मेद अस्पताल में नाश्ता और भोजन के 1000 पैकेट की व्यवस्था 3 मई तक जारी रहेगी। संस्था सचिव राकेश धारीवाल ने बताया इस कार्य में जयमल जैन श्रावक संघ महामंदिर, सुधर्म जैन श्रावक संघ, सर्व समाज महामंदिर चौराया, हनुमान सा कोठारी, कानमल छाजेड़, रिंकू धारीवाल, सुरेंद्र धारीवाल, महेश धारीवाल, मोहन छाजेड़ व महिला मंडल से कुंदन देवी हेमलता गुड्डी और मंडल की काफी महिलाओं का सहयोग है।

पाठकों ने दिल खोलकर किया समाचार पत्र वितरकों का सम्मान
कोरोना आपदा में भी मजबूती के साथ पाठकों तक समाचार वितरण करने वाले समाचार पत्र वितरकों का मंगलवार को शहर में कई जगहों पर पाठकों ने दिल खोलकर स्वागत किया। सोजती गेट में हॉकर जहीन खान को जवरीलाल कवाड़, अशोक, लक्षिता, देवीसिंह परिहार, डॉ. मोहित परिहार ने नगद राशि देकर सम्मान किया। नई सड़क में वितरक महेंद्र भाटी का सरदार चौधरी, आत्माराम सोलंकी, नितेश सोलंकी आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। अम्बेडकर मोहल्ला विकास समिति की ओर से समाचार पत्र वितरक दीपक भारती सहित निगम सफाई विंग के महेश चांवरिया, राजु बारासा, कमला का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। गोकुल विहार में समाचार पत्र वितरक कुंदन का सुरेश मंत्री, महेश शारडा, धीरज शाह, मंगलेश, बृजेश मूथा ने सम्मान किया। वहीं बनाड़ रोड के वितरकों को वार्ड पंच जगदीश भाटी ने मास्क का वितरण किया। समाचारपत्र वितरक मोहम्मद जाकिर का मिल्कमेन कॉलोनी गली न. 12 में नन्दलाल माथुर, दुलीचंद नागल ने माला पहनाकर स्वागत किया। रेलवे स्टेशन के समाचार पत्र वितरक बालकिशन सोलंकी का बुंदू खां, मो. नदीम, मंजूर खान, अजीज खान, शाहरूख, केके, नसीर, मो. अजहरुद्दीन, कालूराम धाणदिया आदि ने साफा, शॉल ओढ़ाकर व 2100 रुपए की नगद राशि देकर सम्मान किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2K3HqnZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment