पुलिसकर्मी-होमगार्डों के घर जाने पर रोक, अब होटलों में रुकेंगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तेइस दिन से लगातार ड्यूटी कर रही पुलिस पर भी अब संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। संक्रमित लोगों की संख्या बढऩे और एक कांस्टेबल के पॉजीटिव आने के बाद ऐहतियात के तौर पर कोरोना वायरस की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी, जवान व होमगार्डों के घर जाने पर रोक लगा दी गई है। इनके लिए थाना क्षेत्र की होटल या अन्य स्थानों में व्यवस्था की गई है।

...ताकि संक्रमण न फैलें
पुलिस कमिश्नरेट के सात थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा है। कई और क्षेत्र व सीमाएं प्रतिबंधित घोषित कर सील की जा चुकी हैं। सात सौ से अधिक पुलिस, आरएसी व होमगार्ड तैनात हैं। नागौरी गेट, नया तालाब व आस-पास के क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण काफी अधिक हो चुका है। कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले में कफ्र्यूग्रस्त व हाई रिस्क वाले क्षेत्रों में ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी और जवानों को घर जाने से रोक दिया गया है। ड्यूटी के बाद विश्राम करने के लिए होटल व अन्य जगह व्यवस्था कराई गई है। थानाधिकारियों के लिए थानों के क्वार्टर में व्यवस्था की गई है। ताकि ड्यूटी के दौरान कोई भी जवान संक्रमित होकर घर न पहुंचे।

हाई रिस्क जोन में अच्छा काम करने वाले सम्मानित, अधिकारियों ने बजाई तालियां
जोधपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कलक्ट्रेट सभागार में उदयमंदिर व नागौरीगेट क्षेत्र में कोविड-19 के तहत डोर टू डोर सर्वे में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों, एएनएम, बीएलओ व सामाजिक कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला कलक्टर ने डॉ. हीना ऑफताब आयुष एमओ, श्रीमती निरमा चौधरी एएनएम उदयमंदिर, शोभा देवी एएनएम उदयमंदिर, श्रीमती नरगिस आशा सहयोगिनी उदयमंदिर, ममता एएनएम उदयमंदिर, हेमलता एएनएम उदयमंदिर, अकरम नईम बीएलओ नागौरी गेट व सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर का सम्मान किया। यहां कार्मिकों ने सर्वे के दौरान के अनुभव, दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। जिला कलक्टर सहित नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला, एडीएम प्रथम एमएल नेहरा, एडीएम महिपाल भारद्वाज, उपायुक्त नगर निगम अयूब खान, सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा सहित उपस्थित सभी अधिकारियों ने तालियां बजाकर हौसला अफजाई की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wEUq0m
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment