पुलिस डीजीपी ने जोधपुर के कफ्र्यूग्रस्त सात थानों का किया निरीक्षण, लोगों ने पुष्प और तालियों से किया अभिनंदन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. कोरोना वायरस संक्रमण की दृष्टि से हॉट-स्पॉट परकोटे वाला पुराना शहर, जहां मंगलवार शाम पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र यादव लवाजमे के साथ पहुंचे और आमजन के साथ-साथ पुलिस जवानों से हालात के बारे में जानकारी ली। डीजीपी ने विजय चौक व उम्मेद चौक में कार रोककर घरों के दरवाजों व पर्दों से झांक रहे लोगों से बातचीत कर परेशानियों के बारे में पूछा तो पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में भी फीडबैक लिया।

पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र यादव शाम पांच बजे सोजती गेट चौकी के पास से कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में पहुंचे। सोजती गेट से नई सड़क होकर घंटाघर आए, जहां तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सिपाही से ड्यूटी के बारे में बातचीत कर हौंसला अफजाई की। डीजीपी व अधिकारियों का काफिला अजय चौक, विजय चौक, पीपली चौक व उम्मेद चौक की तरफ निकला, जहां छोटे से मकान में गेट की जगह लगे पर्दे से एक महिला व उसके बच्चे बाहर झांक रहे थे।
डीजीपी की निगाह उन पर गई तो उन्होंने कार रुकवाई। दरवाजा खोलकर डीजीपी यादव बाहर आए और मकान की तरफ गए। पुलिस अधिकारी को आते देख महिला भी एकबारगी घबरा गई।

डीजीपी ने इत्मिनानपूर्वक महिला से बात की। उन्होंने महिला से पूछा, 'कफ्र्यू लगा है तो परेशान तो रही होगी, लेकिन आप सब लोग समझते भी होगे। कफ्र्यू में आप लोग सहयोग करते हो या नहीं? हमारे (पुलिस) लोग ज्यादा परेशान तो नहीं कर रहे हैं? मुश्किल समय है।' जवाब में महिला ने कहा, 'नहीं, नहीं...। हम तो अंदर ही बैठे रहते हैं।'

डीजीपी ने महिला के पास मास्क लगाए पुत्र की तरफ इशारा करके पूछा, 'यह चैन से बैठ जाता है। कोई शरारत तो नहीं करता है।' महिला ने जवाब दिया,'बहुत दोरा (मुश्किल) बैठता है। वह लकड़ी लेकर दिनभर घर के मुहाने पर बैठ कर ध्यान रखती है।' अंत में डीजीपी ने बालक से मास्क हटावाया और कहा,'दिखता तो शरीफ लड़का है।' फिर हाथ से बाय का इशारा कर डीजीपी यादव लवाजमे के साथ आगे रवाना हो गए।

आवश्यक सामग्री की पर्याप्त सप्लाई पर बल
कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान डीजीपी यादव ने आमजन से मिलकर न सिर्फ सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में पूछा बल्कि रोजमर्रा की जरूरत वाली सामग्री की सप्लाई के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जगह-जगह आमजन से परेशानी के बारे में फीडबैक लिया। खासकर खाद्य सामग्री घरों तक पहुंचने के बारे में पूछा। अधिकांश लोगों ने पुलिस बंदोबस्त के प्रति संतोष व्यक्त किया, लेकिन डोर-टू-डोर सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात रखी।नागौरी गेट क्षेत्र में पुष्प वर्षा और तालियां बजाकर अभिनंदन किया।

तालियों की गडगड़़ाहट व पुष्प बरसाए
डीजीपी यादव के पुलिस लवाजमे के साथ कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में पहुंचने पर लोग मकानों की बालकनी, दरवाजे व खिड़कियों से बाहर झांकने लगे। नागौरी गेट व विजय चौक क्षेत्र में डीजीपी ने कुछ देर रूककर आमजन से बातचीत की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने तालियों की गडगड़़ाहट से अभिनंदन किया। साथ ही कई जगह पुष्प भी बरसाए गए।

मुश्किल समय है, हिम्मत से निकलेगा
डीजीपी ने कई जगह निगरानी में तैनात कांस्टेबल ही नहीं होमगार्डों से भी बातचीत की। उनसे कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सुरक्षा के बीच ड्यूटी के बारे में सवाल जवाब किए। डीजी ने मुश्किल समय बताकर खुद की सुरक्षा के प्रति ध्यान देने और हिम्मत व हौंसले से कत्र्तव्य निवर्हन की अपील की।

विजय चौक में गंदी देख जताई नाराजगी
पुलिस लवाजमे के साथ डीजीपी विजय चौक पहुंचे तो बैरिकेडिंग के पास कार रोकी। सभी अधिकारी बाहर निकले तो गंदगी का ढेर नजर आया। डीजीपी ने अधिकारियों से बातकर नाराजगी जताई। पुलिस अधिकारियों ने अवगत कराया कि निगम के सफाईकर्मी सुबह व दोपहर में सफाई करते हैं। तब डीजीपी ने सफाई के प्रति पूरा ध्यान रखने का आग्रह किया।

फोर्स की कमी नहीं, सुरक्षाकर्मी बढ़ाए जा रहे हैं : डीजीपी
राज्य की पुलिस के कप्तान व पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र यादव का कहना है कि मोटे तौर पर वो कफ्र्यू से संतुष्ट हैं। सभी बेहतर व अच्छा कार्य कर रहे हैं। कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों में अतिरिक्त अधिकारी लगाए गए हैं और सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। डीजीपी यादव ने परकोटे में कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। कफ्र्यू वाले क्षेत्रों में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनातगी के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि उनके पास फोर्स की कोई कमी नहीं है। कफ्र्यू के दौरान दो मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं। कफ्र्यू की सख्ती से पालना कराने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं की वस्तु की सप्लाई बनाए रखना। दोनों में सामंजस्य बनाना महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन के साथ पुलिस अधिकारियों से भी इस बारे में बातचीत हुई है।

फील्ड में काम करने वाले अधिकारियों से मामले की जानकारी ली गई है। सभी अच्छा व बेहतर कार्य कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि अतिरिक्त बल की आवश्यकता है। कफ्र्यू वाले क्षेत्रों में कई अतिरिक्त अधिकारी मुहैया कराए गए हैं और सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। रमजान में कफ्र्यू व सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में डीजीपी ने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय स्तर पर धर्म गुरुओं व समाज के बड़े-बुजुर्गों से वार्ता कर रास्ता निकाल रहे हैं। ताकि कफ्र्यू व लॉक डाउन का पूर्ण पालन कर धार्मिक रीति-रिवाज व परम्पराएं निभाई जा सकें।

कफ्र्यूग्रस्त परकोटे में 270 सुरक्षाकर्मी और होंगे तैनात
हॉट स्पॉट बने परकोटे वाले कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में 70 पुलिसकर्मी व दो सौ होमगार्ड और लगाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि कफ्र्यू वाले क्षेत्रों में दो सौ होमगार्ड व सत्तर पुलिसकर्मी और मुहैया कराए गए हैं। इसके अलावा पुलिस से जुड़े भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों व जवानों की भी मदद ली जा सकती है। हालांकि इस संबंध में आदेश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन इन्हें किसी भी समय तैनातगी के लिए तैयार रहने को कहा गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VsSMZu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment