माहे रमजान में लोग घरों में अदा करे नमाज : मुफ्ती ए आजम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. रहमतों व बरकतों का महीने रमजान के दौरान दारुल उलूम इस्हाकिया के मुफ्ती ए आजम राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद रिजवी ने समुदाय के लोगों से पवित्र माह के दौरान नमाज, नफील नमाजों व कुरान की तिलावत घरों में ही करने व लॉकडाउन में जिला प्रशासन को पूरी तरह सहयोग करने की अपील की है। सोमवार को जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने पवित्र माह रमजान के सम्बन्ध में प्रशासन के अधिकारियों के साथ मुफ्ती ए आजम राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद रिजवी के साथ बैठक आयोजित की।

बैठक में मुफ्ती ए आजम ने जिला कलक्टर से कहा कि कोरेनटाइन सेंटरों पर रोजेदारों के लिए सेहरी के वक्त सुबह जल्दी लगभग तीन बजे व इफ्तार के वक्त रोजा खोलने के लिए समय से दो-तीन घंटे पहले जरूरतों के सामान की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए। समाजसेवी इकबाल खान बैंडबॉक्स ने कहा कि राज्य सरकार के नियमों की पालना में जिला प्रशासन को सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार है। जिला प्रशासन मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में इफ्तार समय से पहले समय निर्धारित कर दूध, सब्जी, किराणा व विशेषकर फल वालों की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

रमजान की नमाज घरों में ही हो
जिला प्रशासन की बैठक के बाद दोपहर तीन बजे शहर की मस्जिदों के पेश इमामों की बैठक संस्थान दारूल उलूम इस्हाकिया में हुई। बैठक में मुफ्ती ए आजम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन के नियमों केअनुरूप जोधपुर के तमाम पेश इमाम अपनी अपनी मस्जिदों में तीन-चार लोग ही नमाज अदा कराएं। बाकि सभी लोगों अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा करेंगे। मुफ्ती ए आजम राजस्थान ने कहा कि माहे रमजान में समुदाय के लोग घरों में रहकर अपनी इबादत करें और अल्लाह से देश व दुनिया को कोरोना वायरस खत्म होने की दुआएं मांगी जाए। उन्होंने कहा कि मुबारक महीने में जरूरत की चीजें खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह पालना करें। बैठक में विभिन्न मस्जिदों के पेश इमाम मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eCNIcq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

1 comments: