मंगेतर से मिलने गया चिकित्सक लॉकडाउन में फंसा, ससुराल वालों ने विवाह के बंधन में बांध दिया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/बीकानेर. लॉकडाउन ने जहां आमजन की समस्याओं को बढ़ा रखा है। वहीं जोधपुर के एक व्यक्ति के लिए यह खुशियों की सौगात लेकर आया है। दरअसल लॉकडाउन के चलते जोधपुर निवासी मंगेतर बीकानेर के गंगाशहर में फंस गया। लम्बे खिंच रहे लॉकडाउन के चलते परिवार वालों ने युवक-युवती को विवाह बंधन में बांधने का निर्णय किया। हालांकि सादे विवाह समारोह में बाहर के किसी व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया। इस गजब शादी की सभी ओर चर्चा हो रही है।

मूलत: जोधपुर निवासी व अहमदाबाद में कार्यरत चिकित्सक विवेक मेहता की सगाई गंगाशहर बीकानेर निवासी पूजा चौपड़ा से हो चुकी थी। विवेक 21 मार्च को अपनी मंगेतर से मिलने बीकानेर पहुंचा। अगले दिन से ट्रेन बंद होने और लॉकडाउन शुरू होने के चलते विवेक वापस अहमदाबाद नहीं जा पाया। जोधपुर निवासी चिकित्सक डॉ विवेक अपने ससुराल में ही रुक गया।

लॉकडाउन तीन मई तक बढऩे पर लड़की के पिता ने गंगाशहर के जैन महासभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्या रखी। लड़के के परिजन अहमदाबाद से आ नहीं सकते थे और लॉकडाउन के चलते कोर्ट मैरिज भी संभव नहीं थी। कुंवारा ससुराल में कब तक रहे, अजब स्थिति बन गई। आखिर दोनों परिवारों ने निर्णय लेकर सोमवार को डॉ विवेक और पूजा को विवाह बंधन में बांध दिया। दूल्हे के माता-पिता, भाई-बहन कोई भी शादी में शामिल नहीं हो सके। दुल्हन के परिजनों की उपस्थिति में ही घर में फेरे की रस्म पूरी हुई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vre5u9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment