पहला मरीज आए आज हुआ एक माह, अब तक 276 मरीज संक्रमित, बढ़ते आंकड़ों पर लगाम लगाना चुनौती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर शहर में कोरोना वायरस का पहला मरीज 22 मार्च को सामने आया था, शायद किसी ने नहीं सोचा होगा था कि ठीक एक माह बाद 22 अप्रेल तक ये आंकड़ा 276 मरीजों तक पहुंच जाएगा। शहर में दिनोंदिन कोरोना वायरस मरीजों की बढ़ती रफ्तार ने जिला प्रशासन के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच दी है। प्रशासन के लिए अब बढ़ते संक्रमितों के आंकड़े पर लगाम लगाना चुनौती बन गया है। वहीं मंगलवार को जारी डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 11 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसमें 1 मरीज उदयमंदिर निवासी वृद्ध एम्स जोधपुर की जारी रिपोर्ट में दोपहर को संक्रमित पाया गया। ऐसे में दिनभर कुल 12 नए मरीज संक्रमित पाए गए। मेड़ती गेट से तीन मरीज एक ही घर से पॉजिटिव पाए गए है। पोकरण के दो रोगी भी संक्रमित पाए गए।

एमडीएम अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज भागा
मथुरादास माथुर अस्पताल में मंगलवार रात जनाना विंग से जेरियाट्रिक वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान फतेहसागर निवासी (68) कोरोना वायरस संक्रमित मरीज भाग गया। इस मरीज के भागने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के जिम्मेदारों के होश उड़ गए। आखिर पुलिस के सहयोग से रोगी को न्यू पॉवर हाउस रोड स्थित सेक्शन के पास पकड़ लिया गया। जानकारी अनुसार वृद्ध के अलावा जनाना विंग से साथ आए एक मरीज ऑक्सीजन पर था। इस मरीज के शिफ्टिंग के दौरान संक्रमित मरीज मौका देख फरार हो गया। बाद में चिकित्सा स्टाफ ने ध्यान दिया तो रोगी गायब मिला। स्टाफ ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई। पुलिस ने कई देर तक सेक्शन 7 व आसपास रोगी को तलाशा। इस बीच रोगी नजर आ गया। वहीं पुलिस ने रोगी को फिर लाकर एमडीएम अस्पताल भर्ती कराया गया। रोगी के भागने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी ने बताया कि रोगी भागा है, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया है। बता दें कि इससे पहले भी संदिग्ध एमडीएम अस्पताल से भाग चुके हैं, जो बाद में पकड़ में आ गए।

क्षेत्र का नाम - इतने मिले संक्रमित
सोजती गेट - 1
उदयमंदिर - 2
गोल मेहरों का चौक उम्मेद चौक - 3
मेड़ती गेट-3
जसवंत घाटी-1
छिपा कॉलोनी- 1
खेतानाड़ी-1



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3anrV5a
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment