चौहाबो प्रथम पुलिया व आस-पास का क्षेत्र प्रतिबंधित, महिला के संक्रमित पाए जाने पर 19 कॉलोनी सील

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. चौहाबो के सेक्टर तीन एक महिला के संक्रमित पाए जाने से प्रथम पुलिया व आस-पास के क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के आदेश पर प्रथम पुलिया व आस-पास की सीमा को सील करा दिया गया। पुलिस-निगम ने बैरिकेडिंग व बलियां लगाकर आवाजाही पूरी तरह बंद करा दी। पाल लिंक रोड पर घड़ी तिराहे से चौहाबो जाने वाली रोड भी बंद कर दी गई है। सेक्टर 3 व आस-पास के सेक्टरों में भी आवाजाही रोकने के लिए जगह-जगह रास्ते बंद करा दिए गए हैं।

चौहाबो प्रथम पुलिया की निम्न सीमा प्रतिबंधित
आखलिया चौराहे से दीनदयाल उपाध्याय पार्क का बायां भाग, दीनदयाल उपाध्याय पार्क, गुरों का तालाब रोड से हनुमानजी का बाडिय़ा होकर उम्मेद नगर, ज्योति नगर, अशोक नगर, सूंथला, 5वां पुलिया से चांद विलास तक का बयां भाग, चांद विलास से मुख्य सड़क, भैरव नाले तक का बायां भाग, भैरव नाले से पाल रोड तक का बायां भाग, पाल रोड से शास्त्रीनगर थाने का बायां ीााग, शास्त्रीनगर थाने से चौपासनी रोड, जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर तक का बायां भाग, बालाजी मंदिर से आखलिया चौराहे तक बाएं भाग को प्रतिबंधित किया गया।

19 क्षेत्र सील किए
सम्पूर्ण कमला नेहरू नगर, हुड़को क्वाटर्स, देवी रोड, ज्योति नगर, अशोक नगर, सम्पूर्ण सूंथला, राजीव गांधी कॉलोनी, सोमानी कॉलेज, ज्वाला विहार, डीआजी फिरोज खान कॉलोनी, जीवन ज्योति अस्पताल, चौहाबो सेक्टर 1 से 12, 15 से 17, राजीव गांधी कॉलोनी (वार्ड-9), देवनगर, श्याम नगर, अमर नगर, नरपत नगर, अमृतनगर व अशोक नगर को सील किया गया।

कफ्र्यूग्रस्त हर थाना क्षेत्र में दो-दो ड्रॉन से निगरानी
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए परकोटे को हाई रिस्क जोन घोषित करने के बाद पुलिस कफ्र्यू लगा चुकी है। इसके बावजूद आमजन काबू में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस ड्रॉन की मदद से निगरानी रख रही है। इसके लिए कफ्र्यूग्रस्त प्रत्येक पुलिस स्टेशन को दो-दो ड्रॉन उपलब्ध कराए गए हैं। इन्हीं के आधार पर कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जा रही है।

नौ एफआइआर दर्ज, 14 गिरफ्तार
परकोटे में कफ्र्यू का उल्लंघन कर सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सोमवार को अलग-अलग थानों में आठ मामले दर्ज कर चौदह जनों को गिरफ्तार किया। नागौरी गेट थानाधिकारी जब्बरसिंह ने बताया कि एक मामला दर्ज कर एक युवक और दो अन्य को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। सदर कोतवाली थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सात मामले दर्ज कर सात जनों को गिरफ्तार किया गया। सदर बाजार थानाधिकारी लेखराज सियाग ने बताया कि एक एफआइआर दर्ज कर चार जनों को गिरफ्तार किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3etNVia
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment