जोधपुर. प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। लेकिन यदि लॉकडाउन नहीं होता तो प्रदेश में मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ता। चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह के अनुसार देश भर में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के अलग-अलग पैमाने माने जा रहे हैं, लेकिन हम मान सकते हैं कि यदि लॉकडाउन नहीं होता तो प्रदेश में वर्तमान संख्या से करीब 20 गुना अधिक मरीजों और मृतकों की संख्या होती। जोधपुर में सोमवार रात 9 बजे तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 82 हो गई। सरकार के दावे पर भरोसा करें तो लॉकडाउन न होने पर जोधपुर में भी 20 गुना यानी 1640 पॉजिटिव हो जाते और मौतें होती बीस।
1. राजस्थान में अब तक मरीज — 897
2. राजस्थान में अब तक मौत — 11
3. लॉकडाउन नहीं होता तो राजस्थान में अभी मरीज होते — 17940
4. लॉकडाउन नहीं होता तो राजस्थान में मौतें होती अब तक — 220
जोधपुर जिले में पॉजिटिव होते 1640
1. जोधपुर जिले में अभी मरीज — 82
2. जोधपुर जिले में अब तक मौतें — 1
3. लॉकडाउन नहीं होता तो जोधपुर जिले में अभी होते मरीज — 1640
4. लॉकडाउन नहीं होता तो जोधपुर जिले में मौतें होती अब तक — 20
कफ्र्यूग्रस्त चार थाना क्षेत्रों में तैनात ४४० जवान, अब १४० और मिले
कोरोना वायरस के संक्रमण के नजरिए से शहर का परकोटा क्षेत्र हाई रिस्क जोन पर है। इससे संबंधित चार थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा है। पुलिस के ४४० जवान तैनात हैं। इसके बावजूद आमजन घरों से बाहर निकल रहे हैं। इन्हें घरों में रखने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों में मंगलवार से और अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव के अनुसार चार अप्रेल से पुलिस स्टेशन नागौरी गेट और छह अप्रेल से पुलिस स्टेशन सदर बाजार व कोतवाली के सम्पूर्ण व उदयमंदिर के कुछ क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा हुआ है। परकोटे वाला शहर हाई रिस्क जोन घोषित है। आमजन को घरों में ही रखने के लिए पुलिस स्टेशन, लाइन, आरएसी व होमगार्ड के ४४० जवान तीन पारियों में लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस को अतिरिक्त बल की आवश्यकता है। पुलिस के आग्रह पर सोमवार को राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरपीटीसी) से चालीस जवान और सौ होमगार्ड मुहैया कराए गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eis6C3
0 comments:
Post a Comment