जोधपुर.
रातानाडा बाजार के सामने मकान में एक महिला ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ सका। उप निरीक्षक चतुराराम के अनुसार रातानाडा बाजार के सामने निवासी जया राठी (४२) पत्नी पुरुषोत्तम माहेश्वरी ने प्रथम मंजिल पर कमरे में बंद कर साड़ी से हुक पर फंदा लगा लिया। पति नीचे दुकान में व्यस्त था। पुत्री ट्यूशन जाने से महिला घर में अकेली थी। पुत्री ट्यूशन से घर लौटी तो मां के दरवाजा न खोलने पर संदेह हुआ। इस बीच, पिता नल ठीक करने के लिए ऊपर आए तो पुत्री ने मामले की जानकारी दी। पिता ने गैलरी से अंदर देखा तो जया को फंदे पर लटका पाया। वह गैलरी से अंदर उतरे और फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा। फिर उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पति की तरफ से मर्ग दर्ज कर शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपा। पुलिस का कहना है कि मृतका की शादी करीब बीस साल पहले हुई थी। वह मानसिक परेशान थी। करीब डेढ़ साल से वह पीहर नहीं जा रही थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U62iQa
0 comments:
Post a Comment