11  बैच में 560  छात्राएं आत्मरक्षा में पारंगत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
राज्य के पुलिस महानिदेशक के आदेश के तहत पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में चल रहे महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र में अब तक ग्यारह बैच में ५६० सेल्फ डिफेंस यानि आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित हो चुकी हैं। यह छात्राएं न सिर्फ खुद की बल्कि अपने साथ या आंखों के सामने होने वाली ज्यादतियों का विरोध व मनचलों को सबक सिखा सकती हैं। केन्द्र के दसवें बैच का शुक्रवार को बीजेएस के शक्ति नगर स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में समापन हुआ। १०१ छात्राओं ने सात दिवसीय प्रशिक्षण में सीखे कौशल का प्रदर्शन भी किया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पुलिस परामर्श केन्द्र) निर्मला बिश्नोई के अनुसार महिलाओं व बालिकाओं को खुद की सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक के आदेश पर महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के तहत प्रशिक्षण शुरू किया गया था। पुलिस लाइन परिसर स्थित केन्द्र के अलावा शिक्षण संस्थाओं में अब तक १२ बैच पूर्ण हो चुके हैं। इनमें ५६० छात्राओं व महिलाओं को सेल्फ डिफेंस में प्रशिक्षित किया जा चुका है। जो खुद की सुरक्षा करने में पारंगत हैं। इसके अलावा इन छात्राओं व महिलाओं को कानूनी पहलूओं, अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गई है। नए बैच के लिए इच्छुक छात्राएं या महिलाएं पुलिस लाइन परिसर स्थित केन्द्र में आवेदन पत्र जमा करा सकती हैं। साथ ही मोबाइल नम्बर ९५३०४४०६०७ पर सम्पर्क भी कर सकती हैं।
प्रशिक्षित छात्राएं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

केन्द्र के १०वें बैच का समापन समारोह शुक्रवार को शक्ति नगर स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में आयोजित किया गया। १०१ छात्राओं ने प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया था। मास्टर ट्रेनर विनोद आचार्य की अगुवाई में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में छात्राओं ने तकनीक का व्यक्तिगत व सामूहिक प्रदर्शन भी किया। मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, एडीसीपी निर्मला बिश्नोई, एसएलबीएस एज्यूकेशन फाउंडेशन की चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर जितेन्द्र प्रियंका गोदारा, जितेन्द्र गोदारा एज्यूकेशन फाउंडेशन के निदेशक मंगलाराम गोदारा ने विचार व्यक्त कर छात्राओं की हौंसला अफजाई की। प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षक विनोद आचार्य ने मंच का संचालन किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IMHZlw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment