प्री मानसून सीजन शुरू, देश के 9 राज्यों में ओरेंज अलर्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देश में प्री मानसून सीजन गुरुवार से शुरू होने वाला है, जब पश्चिम विक्षोभ हिमालय से टकराएगा। इस दौरान देश के 9 राज्यों में बरसात, बर्फबारी, ओलावृष्टि, तेज हवाओं का मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने 5 और 6 मार्च के लिए जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघ गर्जना के साथ कई जगह तेज बरसात भी होगी। यह अलर्ट तैयार रहने की ओर संकेत करता है। कश्मीर में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्र में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राजस्थान में उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हिस्से में इसका असर अधिक रहेगा। रविवार से मौसम खुलना शुरू होगा। इस साल जनवरी और फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ उतना प्रभावी नहीं रहा था जबकि मार्च के पहले सप्ताह में ही इसके अत्यधिक सघन होने से प्री मानसून सीजन शुरू होगा।

विक्षोभ के कारण बनेगा साइक्लोनिक सरकुलेशन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के उत्तरी पश्चिमी हिस्से और उससे लगते पाकिस्तान पर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनेगा, जिसके कारण हवा चलने और बादल-बरसात का मौसम रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को इसका असर अधिक रहेगा। जोधपुर में इस दौरान बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

रात का पारा अधिक दिन का कम
जोधपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात में सर्दी का असर बिल्कुल कम था। सुबह बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप निकल आई। दिनभर बादल आते-जाते रहे। दोपहर में तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PJpuT1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment