महिलाओं ने ठाकुरजी के संग खेली पुष्पहोरी, धार्मिक स्थलों में फागोत्सव की धूम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में सूर्यनगरी के धार्मिक स्थलों व मंदिरों में गुलाल व पुष्पहोरी के साथ होरी गायन की धूम जारी रही। कमला नेहरू नगर स्थित गणेश मंदिर में महिलाओं ने पुष्पहोरी खेली। फागोत्सव के इस अवसर पर भक्ति गीतों पर महिलाएं झूम उठीं। वहीं सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान परिसर सूरसागर में बड़ा रामद्वारा सूरसागर के महंत संत रामप्रसाद के सान्निध्य में फ ाग महोत्सव मनाया गया। रामस्नेही संत मनोहरदास शास्त्री, पंकज जांगिड़ और सहयोगी कलाकारों ने भक्तिमय होरियां और भजन प्रस्तुत किया। नंदगांव-बरसाना की लठ्ठमार होली एवं ठाकुरजी संग पुष्पहोरी महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा।

रातानाडा शिव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रांगण में फागोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की झांकियों के संग पुष्पहोरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सत्संग मंडली की ललिता तिवारी, शारदा चौधरी, बेबी गुर्जर, आशा बोराणा ने भक्तिमय होरियां प्रस्तुत की। दरियाव युवा समिति की ओर से खांडा फलसा स्थित दरियावजी रघुनाथ मंदिर में मंगलवार शाम 7.30 बजे से फागोत्सव मनाया जाएगा। समिति के अभिषेक हवेजा ने बताया की फागोत्सव के दौरान पुष्पहोरी व घनश्याम मंदिर भजन मंडली की ओर से भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। मंदिर में आकर्षक फूल मंडली व रोशनी की जाएगी। समिति की ओर से कार्यक्रम के बैनर का विमोचन सोमवार को किया गया। जूनी मंडी स्थित गंगश्यामजी मंदिर में भक्तिमय होरियों के बीच ठाकुरजी के समक्ष अबीर गुलाल से होली खेली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38l3XXf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment