होली पर घर आने वाले हैं तो ट्रेनों में नहीं मिलने वाली है आपको जगह, 6 से 10 मार्च तक सभी ट्रेनें फुल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अमित दवे/जोधपुर. वसंती बयार में रेल बैरन बन जाती है। घरों में गुझिया की तैयारी के साथ लोग अपनों के आने का इंतजार करने लगते हैं। बाहर लोगों को अपने घर की याद सताने लगती है। जोधपुर से बाहर रहने वाले लोग होली पर अपने घर आते हैं। हर साल की भांति इस बार भी होली पर यात्रा में वेटिंग का भंग पड़ गया है। जबकि अबीर और रंग का हुड़दंग अभी बाकी है। देशभर से जोधपुर आने वाली प्रमुख ट्रेनें फुल हो चुकी है।

ट्रेनें पहले से ही हो चुकी फ ुल
होली के दौरान मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद, कोलकाता से जोधपुर आने वाली नियमित ट्रेनों में जगह नहीं है। सभी टे्रनें फुल चल रही है। सूरत से आने वाली ट्रेनों की स्थिति बहुत खराब है। वेटिंग के लिए भी मारामारी मची हुई है। नौ-दस मार्च को होली है, लेकिन एक तारीख के बाद आने वाली ट्रेनें पहले से ही फु ल हो चुकी हैं। अधिक किराया होने के बाद भी हमसफ र एक्सप्रेस में पांच मार्च के बाद टिकट नहीं मिल रहा है। लोग परेशान हैं। घर की यात्रा कैसे पूरी होगी ? इधर रेलवे प्रशासन भी होली को फ ीका करने में तुला है। अभी तक एक भी स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं हुई है। जबकि सैंकड़ों लोग स्पेशल ट्रेनों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पांच से दस मार्च तक जोधपुर आने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति
- 12480 बान्द्रा-जोधपुर सभी श्रेणी में वेटिंग है।
- 14708 बान्द्रा-बीकानेर सहित इस रूट की सभी ट्रेनों में सभी श्रेणी में वेटिंग है।
- 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी में वेटिंग सभी श्रेणी में वेटिंग है।
- 12308 हावड़ा-जोधपुर में सभी श्रेणी में वेटिंग है।
- 15632 गुवाहाटी-बाडमेर मे सभी श्रेणी में वेटिंग।
- 16508 बेंगलुरु-जोधपुर सहित पुणे से आने वाली भी सभी ट्रेनों में वेटिंग है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Txs0g4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment