इस बार होली पर छूटेंगे पटाखे, गुलाल गन से लेकर कलर बम की धूम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. रंगों का महापर्व होली इस बार बेहद खास रहने वाली है। होली में इस बार पटाखे भी चलते दिखाई दें तो चौंक मत जाना। क्योंकि इन दिनों बाजार में होली स्पेशल पटाखों की धूम हैं, जिन्हें जलाने पर धमाकों की आवाज नहीं बल्कि रंग और गुलाल उड़ते नजर आएंगे। जी हां, कुछ ऐसी ही नई वैरायटी इन दिनों बाजार में नजर आ रही है। जिनमें पटाखों की स्टाइल में आई कलर पिचकारी, कलर बम, गुलाल गन इन दिनों बच्चों को खूब पसंद आ रही है। बच्चों के साथ बड़े भी पिचकारी से एक दूसरे पर खूब होली खेलते हैं। ऐसे में रंग बिरंगी पिचकारियां भी बाजार में चमक उठी है।

हर्बल रंग व हर्बल अबीर की डिमांड
इस बार होली के रंग और गुलाल को लेकर लोगों की पसंद में बदलाव दिख रहा है। बाजारों में केमिकल युक्त रंग व अबीर से लोग परहेज करते नजर आ रहे हैं। लोग इंग्लिश व कूल कलर की डिमांड कर रहे हैं। दुकानदार श्याम कुमार ने बताया कि लोगों की पसंद हर्बल रंग व हर्बल अबीर हैं। इसकी खूब डिमांड है। चिकित्सकों की मानें तो इसके प्रयोग से चेहरे पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसकी रेट 150 रुपए से लेकर 300 रुपए प्रति किलो तक है।

पटाखों से निकलेगा कलर
महामंदिर चौराहा के गजानंद स्थित शॉप के शिव भाटी ने बताया कि इस बार पटाखों वाले कलर में गुलाल कोक, रंगों वाली लड़ी, गुलाल पटाखे की खूब डिमांड है। इन पटाखों की खास बात यह है कि इन्हें जलाने पर धमाका नहीं बल्कि हरे, नीले, पीले रंगों के गुलाल व कलर का गुबार निकलेगा। यों तो बाजार में होली के पटाखे पहली बार आए हैं, लेकिन लोग इनकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं डिओ के रूप में कलर स्प्रे सहित बच्चों के लिए अलग-अलग मास्क भी आए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TCL7pk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment