अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. साल 2020 लीपर इयर के चलते फरवरी माह 29 दिनों का रहा। इस दिन शहर के बड़े उम्मेद अस्पताल, एमडीएम अस्पताल के जनाना विंग और पावटा जिला अस्पताल में कुल 92 बच्चों ने जन्म लिया। इस दिन की खास बात ये रही कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ये बच्चे जब भी जन्मदिन मनाएंगे तो इन्हें चार साल का इंतजार करना पड़ेगा।
उम्मेद अस्पताल में 1 फरवरी को 66 बच्चों ने जन्म लिया और एमडीएम अस्पताल के जनाना विंग में कुल 23 बच्चों का जन्म हुआ। इसके अलावा पावटा जिला अस्पताल में कुल 3 बच्चों का जन्म हुआ। इसमें नॉर्मल व सिजेरियन डिलीवरी के प्रसव शामिल है।
लीप ईयर में 365 नहीं बल्कि 366 दिन होते है
असल में चार पूरी तरह से विभाज्य वर्ष में फरवरी 29 दिन की होती है। इसे लीप ईयर कहते है। लीप ईयर में 365 की बजाय 366 दिन होते है। इस दिन 29 फरवरी को जन्मे लोगों को लीप कहते है। जिनका जन्मदिन चार साल के अंतराल में आता है। ज्योतिषियों के अनुसार लीपर्स विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं। हिंदी पंचाग में ऐसी कोई तिथि नहीं होती, जो चार साल में एक बार आए। इसलिए 29 फरवरी को पैदा होने वाले बच्चों का जन्म हर साल हिन्दी माह की तिथि में मना सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38gWIQ3
0 comments:
Post a Comment