जोधपुर NLU में प्रशिक्षण लेने पहुंचे नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के 30 न्यायिक अधिकारी, विदेश मंत्रालय करवा रहा है आयोजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के 30 न्यायिक अधिकारियों का दल सोमवार को ज्यूडिशल ट्रेनिंग के लिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) जोधपुर पहुंचा। एनएलयू जोधपुर में नेपाली न्यायिक अधिकारियों को एक सप्ताह तक केस मैनेजमेंट, कोर्ट मैनेजमेंट और न्यायिक निर्णयों में इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनएलयू जोधपुर में कॉमन लॉ कंट्री के न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण की यह पहली बार शुरुआत है। यह सफल रहने पर अन्य देशों के न्यायिक अधिकारियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। ब्रिटेन शासित अधिकांश देशों में कई कानून एक जैसे होने से भारत राष्ट्रमण्डल देशों के न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकता है।

एनएलयू जोधपुर में न्यायिक प्रशिक्षण का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके लिए 30 न्यायिक अधिकारी सोमवार को जोधपुर पहुंच गए और पहली क्लास शुरु हो गई। दूसरा बैच 23 से 29 मार्च के मध्य आएगा। एनएलयू जोधपुर में नेपाली सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों को कोर्ट में न्याय करते समय ध्यान रखने योग्य विशेष टिप्स बताए जाएंगे। साथ ही बदलते समय के साथ साइबर क्राइम के मामलों में जागरूकता लाने और उनके समाधान के बारे में बताया जाएगा।

भारत अपने पड़ौसी देश नेपाल में लगातार कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए कार्य कर रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से 200 से अधिक नेपाली अधिकारियों को आइआइटी रुडक़ी, गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग देहरादून, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन नई दिल्ली और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु में प्रशिक्षण दिया जा चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39jOlEK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment