माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा का पहला पेपर शांतिपूर्ण संपन्न, 42 हजार विद्यार्थी ले रहे भाग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : एसके मुन्ना/जोधपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा सुबह 8.30 से शुरू हुई जो 11.45 बजे तक चलीं। परीक्षा में 42 हजार 9 सौ 50 परीक्षार्थी हिस्सा लेने की संभावना हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय भल्लूराम खिंचड़ ने बताया कि 12 वीं कक्षा का आज पहला पेपर अंग्रेजी का रहा। जोधपुर में परीक्षा के लिए 282 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 16 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील केंद्र हैं। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 अप्रैल को संपन्न होगी।

इस बार बोर्ड ने विशेष उडऩदस्ते गठित किए है जिसमें दो महिला उडऩदस्ते भी शामिल हैं। हर जिले में न्यूनतम एक विशेष उडऩदस्ता गठित किया गया है। संवेदनशील और बड़े जिलों में दो से अधिक उडऩदस्ते गठित किए गए है। यह उडऩदस्ते शिक्षा उपनिदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उडऩदस्तों के अतिरिक्त हैं। ये उडऩदस्ते प्रतिदिन रोज 4 से 5 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सीनियर सैकण्डरी परीक्षा में 8 लाख 65 हजार 895 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

इनमें 8 लाख 53 हजार 995 परीक्षार्थी नियमित और 11 हजार 959 परीक्षार्थी स्वयंपाठी हैं। इस वर्ष सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग में 5,92,605, वाणिज्य वर्ग में 36,557, विज्ञान वर्ग में 2,04,681 और कृषि वर्ग में 32,052 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। सैकण्डरी की परीक्षा में 11 लाख 79 हजार 38 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

12वी बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर शांतिपूर्ण सम्पन्न
आगोलाई. गुरुवार से शुरू हुई 12वी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय आगोलाई में बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। केंद्र अधीक्षक इंद्रा चौहान ने बताया कि गुरुवार को आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 149 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं परीक्षा देकर निकले विद्यार्थी भी पहला पेपर शानदार होने पर खुश नजर आए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3auwtXO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment