मंदिरों में फागोत्सव की धूम, होली गीतों व पुष्प गीतों पर झूमे श्रद्धालु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : एसके मुन्ना/जोधपुर. फाल्गुन माह में प्रमुख कृष्ण मंदिरों में फागोत्सव की धूम है। मंदिरों में होली-फाग गीतों से ठाकुरजी की पूजा की जा रही है। जूनी मंडी स्थित प्राचीन गंगश्यामजी मंदिर में फागोत्सव में श्रद्धालु ठाकुरजी के समक्ष होली गीतों पर झूमे। वहीं शाम को मंदिर परिसर में भजन मण्डि़लयों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। रातानाडा स्थित गणेश मंदिर में बुधवार को फागोत्सव आयोजित किया गया। मंदिर पुजारी ने सुबह गणेश का पंचामृत से अभिषेक कर शृंगार किया गया। महिला मण्डली की ओर से भजन व गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। शाम को मंदिर को रोशनी से सजाया गया।

धुंधाड़ा. रंगों के त्योहार होली को लेकर पाल रोड पर स्थित रुपनगर में सांई धाम प्रागंण में गुरुवार को फागोत्सव मनाया जाएगा। अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक महिला मण्डल की शारदा चौधरी, बेबी गुर्जर, पूर्णिमा सहित हर्ष, पंकज जांगिड़ व रामेश्वर सोनी द्वारा पारम्परिक होली गायन होगा तथा गुलाल, अबीर, पुष्प से सांईनाथ और रुपेश्वर महादेव के साथ होली खेली जाएगी।

राधाकृष्ण मंदिर
अजीत कॉलोनी स्थित विश्वनाथ मंदिर में स्थापित राधाकृष्ण मंदिर में बुधवार को ठाकुरजी संग पुष्प होली गई। इस अवसर महिलाओं व श्रद्धालुओं ने होरियां गीत व नृत्य प्रस्तुत किए।

दरियाव मंदिर
दरियाव युवा समिति, जोधपुरी अरोड़ा खत्री नवयुवक सेवा समिति व महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में खाण्डा फलसा स्थित रघुनाथ दरियाव मंदिर में फागोत्सव व पुष्प होली आयोजित की गई। संयोजक अभिषेक हवेजा व परमानंद लखानी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में श्याम भजन मण्डली की ओर से होरियां प्रस्तुत किए गए। समिति के उमेश वीरवणी ने बताया कि फागोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने राधाकृष्ण रूप धारण कर भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जल संरक्षण करने व प्लास्टिक युक्त होली नहीं खेलने का संकल्प लिया गया।

गोपालजी मंदिर

गोपालजी का मंदिर विकास समिति महामंदिर की ओर से बुधवार को महामंदिर स्थित गोपालजी मंदिर में फागोत्सव आयोजित किया गया। बाल संत अमृतराम के सानिध्य में मंदिर में फागोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पारीक बगेची चांदपोल में हुआ फागोत्सव
पारीक महिला परिषद की ओर से चांदपोल क्षेत्र स्थित पारीक बगेची में फागोत्सव का आयोजन किया गया। शुरुआत में महर्षि पराशर की आरती की गई। फागोत्सव में राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई गई तथा राधा कृष्ण से सम्बंधित भजनों की प्रस्तुति हुई।

वृद्धाश्रम में हुआ फागोत्सव
अमृत भजन मंडली व मधु वर्षा मंडली के संयुक्त तत्वावधान में खेमे का कुंआ स्थित आस्था वृद्धाश्रम में फागोत्सव का आयोजन किया गया। गीता माछर के संयोजन में आयोजित फागोत्सव में महिलाओं ने होरिया गीत एवं भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर राधा-कृष्ण की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने राधा-कृष्ण के साथ गुलाल और फूलों की होली खेली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PP2pyc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment