लेन-देन का विवाद : मकान व हवा में दस राउण्ड फायरिंग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत जनता कॉलोनी में लेन-देन के विवाद में कुछ लोगों ने शुक्रवार मध्यरात्रि रिश्ते में रिश्तेदार के घर व हवा में दस से पन्द्रह राउण्ड गोलियां चलाईं। दूसरे पक्ष ने भी फायर किए और एसयूवी से बोलेरो कैम्पर को टक्कर मारी। जिसे छोडक़र भागने पर हमलावरों ने आग लगा दी गई। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने शनिवार रात चार जनों को गिरफ्तार कर एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, मैग्जीन व तीन वाहन जब्त किए। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल के अनुसार कांकेलाव में सरनाडा की ढाणी निवासी भुट्टाराम बाबल जोलियाली निवासी भुट्टाराम बेनीवाल से रुपए मांगता है। इसको लेकर दोनों में विवाद है। जनता कॉलोनी निवासी रमेश सारण बतौर मित्र भुट्टाराम बेनीवाल का साथ दे रहा है। इसी के चलते शुक्रवार देर रात तीन-चार वाहनों में सवार आठ-दस युवक रमेश के मकान पहुंचे। हथियार से लैस युवकों ने मकान पर गोलियां चलाईं। हवाई फायर भी किए गए। मकान के बाहर खड़ी एसयूवी को दूसरे वाहनों से टक्कर मारी गई। उस पर फायरिंग भी की गई।

गोलियों की आवाज सुन रमेश व अन्य परिजन बाहर आए। आठ-दस युवकों को देख उसने भी गोलियां चलाईं। वह बाहर खड़ी अपनी एसयूवी में सवार हुआ और हमलावरों की बोलेरो कैम्पर को टक्कर मारी। जिससे उसका टायर फट गया। वह क्षतिग्रस्त हो गईं। हमलावर दूसरे वाहनों में भाग गए। वहीं, मकान मालिक रमेश भी गायब हो गया।
उसकी पत्नी लक्ष्मी ने हड़मानराम पुत्र नीपाराम, भुट्टा पुत्र बीरमाराम, दिनेश पुत्र सोनाराम, सोनाराम पुत्र नीपाराम, माधाराम पुत्र सुखराम, रमेश पुत्र बीरमाराम, सुनील, श्यामलाल व विकास बाबल के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने बताया कि सरनाडा की ढाणी निवासी दिनेश, सुनील, हनुमानराम व भुटाराम बाबल को गिरफ्तार किया। ७.६५ एमएम की एक पिस्तौल, मैग्जीन, एक कारतूस और तीन वाहन जब्त किए गए।

गाड़ी छोडक़र भागे तो आग लगाई

बोलेरो कैम्पर क्षतिग्रस्त होने पर हमलावर उसे वहीं पर छोड़ दिया। खुद भाग गए। आवेश में आए मकान मालिक व अन्य ने कैम्पल में आग लगा दी। पूरी गाड़ी चपेट में आ गई और लपटें निकलने लगी। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। पूरी गाड़ी खाक हो चुकी थी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कराई। मौके पर चार खाली खोल बरामद किए गए।
ससुराल के विरोध में जाकर पक्ष लेने पर हमला

भुट्टाराम बेनीवाल व भुट्टा बाबल में लेन-देन का विवाद है। रमेश की पत्नी ने सत्तर-अस्सी हजार और पकड़ में आए भुट्टा ने दो लाख रुपए का विवाद बताया है। रमेश का ससुराल आरोपियों के गांव में है। एेसे में वह गत दिनों दोनों पक्षों में मीटिंग में मित्र भुट्टा बेनीवाल को ले गया था, जहां विरोधी पक्ष ने भुट्टा बेनीवाल से मारपीट व अभद्र व्यवहार किया था। इससे रमेश आक्रोशित हो गया था। उसने ससुराल पक्ष के विरोध में जाकर मित्र भुट्टा का पक्ष लेना शुरू किया था। इसी को लेकर उसके घर पर हमला किया गया।
दहशत में मोहल्लेवासी

आधी रात अंधाधुंध फायरिंग, वाहनों को टक्कर मारने और फिर आग लगाने से कॉलोनी में दहशत फैल गई। आस-पास के लोग दूसरे दिन दोपहर तक सकते में नजर आए। उन्होंने कहा कि आधी रात वाहनों के अलावा कुछ लोग पैदल हथियार हाथ में लेकर दौड़ रहे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tpmb4t
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment