घायल छात्र की आंख का ऑपरेशन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

सूरसागर थानान्तर्गत कालीबेरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी दौरान मॉडल के ब्लास्ट होने से घायल एक छात्र की दाईं आंख का शनिवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। उसे आइसीयू में भर्ती किया गया है। उधर, पुलिस ने शनिवार को शिक्षकों से मामले की जानकारी ली। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
नेत्र रोग विभाग के एचओडी डॉ.अरविंद चौहान ने बताया कि घायल छात्र जितेंद्र मेघवाल की आंख का ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल पट्टी बंधी है, जो रविवार को खोली जाएगी। उसकी आंख में मैटिरियल टकराया है। आंख के सुरक्षित होने के संबंध में तीन-चार दिन बाद पता लग सकेगा।

सूरसागर थानाधिकारी किशनलाल का कहना है कि एफएसएल ने मौका मुआयना किया। किसी परिजन ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। प्रदर्शनी में मौजूद शिक्षकों से जानकारी ली गई। ११वीं विज्ञान का छात्र ईश्वर शुक्रवार को प्रदर्शनी में मॉडल लाया था। लोहे के पाइप को तोप बनाने के लिए उसमें माचिस की तिलियों के आगे का हिस्सा काटकर बारुद भरा गया था। फिर कपूर की गोली नीचे रखकर आग लगाई गई थी। इससे पाइप गर्म होकर फट गया था। शिक्षा विभाग भी पूरे मामले की पृथक से जांच करा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की है। विद्यालय प्रशासन प्रथम दृष्टया एक छात्र को दोषी मान रहा है।
शिक्षकों की भी रही लापरवाही

११वीं का छात्र तोप का मॉडल बनाकर लाया था। फिर उसमें माचिस की तिलियों का बारुद डाला था। इतना ही नहीं कपूर से गर्म करने के दौरान किसी भी शिक्षक ने ध्यान नहीं दिया था। यदि छात्र को गर्म करने से टोका जाता तो संभवत: ब्लास्ट नहीं होता।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uCPAQa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment