कार-बोलेरो की भिड़ंत, एसपी की कार चालक सहित दो घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले के देचू थानान्तर्गत बावकान तिराहे के पास शनिवार रात कार व बोलेरो की भिड़ंत में हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल घायल हो गए। कांस्टेबल की हालत गंभीर बताई जाती है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रघुनाथ गर्ग के अनुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की कार चालक नरपतराम, हेड कांस्टेबल मुन्नाराम व दो अन्य सहकर्मी के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद रात को कार में सेतरावा से जोधपुर लौट रहे थे। नरपतराम कार चला रहा था। दो अन्य व्यक्ति पीछे वाली सीट पर बैठे थे। बावकान तिराहे के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आई बोलेरो से कार की भिड़ंत हो गई। चालक नरपतराम व पास बैठा मुन्नाराम घायल हो गए। पीछे की सीट पर बैठे दोनों व्यक्तियों ने राह चलते लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए। सिर में चोट के कारण नरपतराम की हालत गंभीर बताई जाती है। उसे आइसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं, हेड कांस्टेबल मुन्नाराम के हाथ में फ्रैक्चर आया। पीछे बैठै दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। हादसे का पता लगने पर एएसपी गर्ग सहित अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T81zi9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment