जोधपुर. जोधपुराइट्स में बढ़ रहे एडवेंचर गेम्स के क्रेज को देखते हुए अब पेंटबॉल शहर में आ गया हैं। शहर के सालावास क्षेत्र में मशहूर गेम ‘पेंटबॉल’ वारलॉर्डस लॉन्च किया गया है, जिसके लिए बंकर, कॉस्ट्यूम इत्यादि तैयार किये गए हैं। जहां यूथ अपने फ्रैण्ड्स के साथ खास एडवेंचर का आनंद ले सकेंगे।
संचालक यशकरण सिंह ने बताया कि यह उच्च तीव्रता का खेल होने के साथ ही आकर्षक व मजेदार है। जिसमें खिलाड़ी पेंटबॉल नामक उपकरण से पानी में घुलनशील डाई शॉट वाले कलर बॉल से विपरीत टीम पर वार करते हैं। इसे खेलते समय जैकेट व हेलमेट पहने होने से चोट लगने का कोई डर नहीं रहता।
इसे खेलते समय शारीरिक व मानसिक संतुलन रखना आवश्यक हैं। इसे खेलते समय ऐसा लगता है कि युद्ध के मैदान में है। टीम वर्क का खेल होने से दोस्तों के बीच संबंध अच्छे बनाने मे भी मदद करता हैं। वही शारीरिक व मानसिक रूप से सोचने की क्षमता को भी बढ़ाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3agIEHx
0 comments:
Post a Comment