सिगड़ी पर गर्म पानी करने के दौरान लगी आग, छत पर पड़ा सामान आया चपेट में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बलदेव नगर स्थित एक मकान की छत पर नहाने के लिए सिगड़ी पर गर्म पानी करने के दौरान लगी आग। जिससे आस-पास पड़ा सामान जल कर खाक हो गया। सूचना मिलने पर शास्त्रीनगर अग्निशमन की एक दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार बलदेव नगर स्थित एक मकान की छत पर नहाने के लिए सिगड़ी पर गर्म पानी किया जा रहा था। इस दौरान सिगड़ी में कोयले व लकड़ी ज्यादा होने से आग की लपटें ऊपर तक उठने लगी। जिससे आस-पास रखा कबाड़ सामान जल कर खाक हो गया। आग की लपटों से छत पर रखा सामान जलने लगा।

जलते सामान से धुंआ निकलता देख घरवालें व पडौसी ऊपर दौडे़। और पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग बढ़ती देख लोगों ने अग्निशमन की दमकल को बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से छत पर रखा सामान खाक हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32zi0qQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment