देश के 12 एफडीडीआई में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर स्थित फुटवियर डिजाइन एण्ड डवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) सहित देश के अन्य 11 एफडीडीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 15 अप्रेल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए 24 मई को ऑल इंडिया सलेक्शन टेस्ट (एआईएसटी) होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजस्थान में जोधपुर व जयपुर में परीक्षा केंद्र होंगे।

स्नातक स्तर पर आयोजित ऑल इंडिया सलेक्शन टेस्ट में चार विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन ए में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड के 25 सवाल होंगे। सेक्शन बी में वर्बल एबिलिटी के 10 सवाल और ग्रामर के 30 सवाल होंगे। सेक्शन सी में जनरल अवेयरनेस के 50 सवाल और सेक्शन डी में बिजनेस एप्टीटयूड टेस्ट होगा, जिसमें पचास सवाल होंगे। यह प्रश्न पत्र 200 अंक का होगा। मास्टर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए भी प्रवेश परीक्षा में 4 सेक्शन रखे गए हैं। सेक्शन ए में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड के 25 सवाल, सेक्शन बी में इंग्लिश कंप्रीहेंशन और एनालिटिकल एबिलिटी के 50 सवाल, सेक्शन सी में जनरल नॉलेज व करंट अफेयर्स के 50 सवाल और सेक्शन डी में मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के 50 सवाल होंगे। प्रश्न पत्र से संबंधित संपूर्ण जानकारी एफडीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह है कोर्स
1- स्नातक- बैचलर ऑफ डिजाइन के चार वर्षीय कोर्स में छात्र छात्राएं फुटवियर डिजाइन एण्ड प्रोडक्शन, लेदर गुड्स एण्ड एसेसरीज डिजाइन, फैशन डिजाइन में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा रिटेल व फैशन मर्केडाइज में तीन साल का बीबीए भी होता है। जोधपुर एफडीडीआई में यह कोर्स बंद हो गया है।

2- स्नातकोत्तर- एफडीडीआई में दो साल की मास्टर ऑफ डिजाइन कोर्स होता है जो फुटवियर डिजाइन एण्ड प्रोडक्शन विषय में होता है। इसके अलावा कुछ एफडीडीआई में रिटेल एण्ड फैशन मर्केंडाइज में एमबीए भी होता है। सभी कार्यक्रम सेमेस्टर आधारित है।

क्या है योग्यता
स्नातक की योग्यता किसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण है। बारहवीं एपयरिंग स्टूडेंट्स भी अपने रिजल्ट के आधार पर एफडीडीआई की प्रवेश परीक्षा में बैठ सकते हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की योग्यता संबंधित विषयों में स्नातक डिग्री है। प्रवेश परीक्षा शुल्क 500 रुपए ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

देश में है 12 एफडीडीआई
देश में वर्तमान में 12 एफडीडीआई हैं। वर्ष 2012 में केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने जोधपुर में एफडीडीआई खोलने की मंजूरी दी थी। जोधपुर में एफडीडीआई मण्डोर में खुद के भवन में संचालित हो रहा है। जोधपुर के अलावा हैदराबाद, नोएडा, फुर्सतगंज, चैन्नई, चंडीगढ़, कोलकाता, गुना, अंकलेश्वर, रोहतक, पटना और छिंदवाड़ा में एफडीडीआई हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
- परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन- 16 जनवरी
- आवेदन की अंतिम तिथि- 15 अप्रैल
- आवेदन में संशोधन - 17 अप्रैल
- प्रवेश पत्र - 30 अप्रैल
- प्रवेश परीक्षा - 24 मई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/386VN4z
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment