जोधपुर. भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को रेल मार्ग से जोधपुर पहुंचे। शेखावत ने जोधपुर में निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात की। इसके बाद जोधपुर एम्स में नए ऑपरेशन थियेटर का अवलोकन किया। भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शेखावत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद शेखावत फलोदी विधानसभा क्षेत्र के जोडिय़ां के पूर्व सरपंच महिपाल भादू, प्रधान अभिषेक भादू के परिजन की कुशलता पुछने जोधपुर एम्स अस्पताल पहुंचे। भादू परिवार से मिलने के दौरान एम्स के निदेशक डॉ संजीव मिश्रा के साथ आईसीयू में भर्ती मरीजों से मिले।
नए ऑपरेशन थियेटर का अवलोकन
इसके बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत एम्स निदेशक डॉ मिश्रा के साथ नव निर्मित ऑपरेशन थियेटर देखने गए। डॉ मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एम्स के प्रशानिक अधिकारी एनआर बिश्नोई भी मौजूद रहे।
फिर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर
केन्द्रीय मन्त्री शेखावत इसके बाद केतु, बालेसर व पोकरण के लिए रवाना हुए और बालेसर होते हुए केतु हामां में विवाह समारोह में शामिल हुए। वहां ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्या सुनी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vtrx1b
0 comments:
Post a Comment